Halloween party ideas 2015

राशिफल, 17 जनवरी,2019  गुरुवार  , राजयोग में दिन की शुरुआत होने से खत्म होगी टेंशन, 6 राशियां रहेंगी भाग्यशाली


आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड


मेष
पॉजिटिव - जिन सवालों के लिए आप परेशान थे, उनके जवाब आज आपको मिल सकते हैं। आज जो नतीजे निकलेंगे, वे आपके फेवर में हो सकते हैं। आप काफी व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। आपकी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव हो सकता है जिसका फायदा आपको मिलेगा। थोड़ा समय अपने दोस्तों और करीबी इंसान के लिए जरूर निकालें। ऑफिस में आप दूसरों की मदद कर सकते हैं। कोई बड़ा फैसला भी आज आपको करना पड़ सकता है। अधिकारियों का ध्यान आप पर हो सकता है। आज आपको जिम्मेदारी वाला कोई काम मिल सकता है। कामकाज और पर्सनल लाइफ में अच्छा तालमेल हो सकता है।

 नेगेटिव - आपके सामने आने वाली समस्या भावनात्मक तौर पर बहुत गंभीर और महत्वपूर्ण हो सकती है। विचित्र भावनाएं आपके मन पर हावी हो सकती है। गुस्सा न करें वरना बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। सरकारी मामलों में आप उलझ सकते हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव आ सकता है। नए अनुबंध करने से बचें।

क्या करें - किसी भी साधु या संत को मिठाई देकर प्रणाम करें।

वृष
पॉजिटिव - आपकी राशि में चंद्रमा होने से काम पूरे हो जाएंगे। समय के साथ सब ठीक भी  हो सकता है। महत्वपूर्ण काम और फैसले हो सकते हैं। आप जोश में काम करते रहेंगे। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। दोस्तों से फायदा होगा आपकी इनकम भी सामान्य रहेगी। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। पैसा निवेश करने के नए तरीके आपके दिमाग में आ आएंगे। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। ऑफिस के जरूरी काम भी पूरे हो जाएंगे।

 नेगेटिव - कुछ लोगों के साथ बातचीत थोड़ी तीखी हो सकती है। ऑफिस में कुछ उठापटक हो सकती है। इससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। आपको कुछ चुनौतियां मिलेगी। कुछ भी कहते समय आपको सावधान रहना होगा। किसी भी बात को लेकर जितनी ज्यादा जिद करेंगे, समस्या उतनी ही बढ़ेगी।

क्या करें - हनुमान मंदिर में लाल लंगोट चढ़ाएं।

मिथुन
पॉजिटिव - कुछ नए काम करने की प्लानिंग हो सकती है। नौकरी बदलने की कोशिश कर सकते हैं। कठिन विषयों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आज आप अपने नजरिए में बदलाव महसूस करेंगे। बिजनेस में नए अनुबंध भी हो सकते हैं। आज आप बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

नेगेटिव - आपको चुनौतीपूर्ण काम दिया जा सकता है। सेहत संबंधी चिंता भी रहेगी। थोड़ी भाग-दौड़ भी आपको करनी पड़ सकती है। पुरानी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज आप थोड़ी बेचैनी महसूस करेंगे। कहने-सुनने या समझने में गलतफहमी हो सकती है। आप करियर में दबाव की स्थिति में आ सकते हैं।

क्या करें - माता जी के मंदिर में श्रंगार की चीजें चढ़ाएं।

कर्क
पॉजिटिव - पैसों की समस्या सुलझ जाएगी। खर्चों में कमी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव के योग हैं। आज आपको मेहनत से सफलता मिल सकती है। कोई खास काम करना पड़ सकता है। दूसरों की जरूरतें समझेंगे। समस्याओं का कोई नया और अलग समाधान निकालने में आप सफल हो जाएंगे। परिवार के कई खास मामले निपटा लेंगे। आपका ध्यान करियर के मामलों पर रहेगा। चतुराई से आप समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। जिन परिस्थितियों के कारण आपका मूड खराब होता है, उनसे बचने की कोशिश करें।

नेगेटिव -  पुराने दुश्मन आज आपको परेशान कर सकते हैं। साथ के कुछ लोगों की बेवकूफियों के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। व्यवहार या कुछ आदतों के कारण भी आप दुखी हो सकते हैं।

क्या करें - गणेश जी को प्रसाद चढ़ाएं।

सिंह
पॉजिटिव -  गोचर कुंडली के दसवें भाव में चंद्रमा होने से आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। नए काम करने की कोशिश और रूटीन काम निपटाने में भी दिन निकल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आज होने वाले बिजनेस के सौदे आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। जो काम करने की आप सोच रहे हैं वो कर लेंगे तो सफलता मिलेगी। आपसे मिलने वाले लोगों में से कुछ लोग जरूरत से ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। आपके करियर में विकास का रास्ता खुलेगा। आज आपकी परेशानियां भी खत्म हो सकती है।

 नेगेटिव - आप थोड़ा संभलकर ही बात करें। सिंह राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव रहेगा। किसी खास काम को शुरू करने से पहले आपको कन्फ्यूजन और हिचकिचाहट हो सकती है।

क्या करें - शिवलिंग पर चढ़ाया हुआ जल सिर पर लगाएं।

कन्या
पॉजिटिव - आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है और आपको किस्मत का साथ मिलने की संभावना है। परिवार की जिम्मेदारी आज आप अच्छे से निभा लेंगे। ऑफिस में अधिकारियों के साथ गंभीर बातचीत हो सकती है। बिजनेस अच्छा चलेगा। भूमि-भवन की समस्या भी खत्म होगी। शुभ कामों में रुचि होगी। महत्वपूर्ण कागजात भी संभालकर रखें। दूसरों के साथ सहयोग और समझौता करने से ही आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में चल रहा कोई काम आज पूरी तरह सफल हो सकता है। किसी नए व्यक्ति से भी मुलाकात के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आपको मदद मिलेगी।

नेगेटिव - कोई नई चुनौती आज आपको मिल सकती है। आप इस बारे में थोड़े सावधान रहें कि दूसरों के सामने किस तरह पेश आएं। अपनी बात सावधानी से ही रखें। इनकम से ज्यादा खर्चा हो सकता है। इससे आपको परेशानी बढ़ सकती है। आपका मूड भी छोटी-छोटी बातों में बिगड़ सकता है। किसी की बात आज आपको चुभ सकती है।

क्या करें - सूर्य को जल चढ़ाएं।

तुला
पॉजिटिव - कोई खास जानकारी आपको मिल सकती है। कुछ रिश्तों में संतुलन बनाने में आप सफल रहेंगे। आपकी सफलता इस बात पर निर्भर है कि आप दूसरों से किस तरह व्यवहार करते हैं। किसी कठिन या रहस्यपूर्ण मामले की ओर आपका ध्यान जा सकता है। दूर स्थान के दोस्तों से फोन पर बात होगी। संतान से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी से महत्वपूर्ण और फायदेमंद सलाह मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

नेगेटिव - गोचर कुंडली के आठवें भाव के चंद्रमा के कारण आप दोस्तों के कारण परेशान हो सकते हैं। दोस्त किसी मतभेद को लेकर आपके निजी मामले पर टिप्पणी कर सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के मन में आपको और पैसों को लेकर कुछ तनाव भी बढ़ सकता है। सावधान रहें। फालतू भाग-दौड़ होने के भी योग बन रहे हैं। आपका खर्चा बढ़ सकता है। बिजनेस में सोचा हुआ फायदा न होने पर आपकी परेशानी बढ़ सकती है। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। अपनी मनमर्जी का ही काम करने या तैश में आने से बचें। 

क्या करें - गणेश जी को लच्छा और हरा कपड़ा चढ़ाएं।

वृश्चिक
पॉजिटिव - बिजनेस और काम-धंधे में आपका मन लगेगा। खास काम निपटाने की दिशा में तैयारी करें। आपको सफलता मिल सकती है। दूसरों की जिन बातों को आप आज तक ठुकराते आ रहे थे, वे आपको सही नजर आ सकती है। निजी जीवन में किसी तरह का बदलाव लाने के बारे में विचार कर सकते हैं। ऑफिस में जो समस्या थी वह आसानी से निपट जाएगी। घर का माहौल भी थोड़ा ठीक रहेगा। आपको मेहनत ज्यादा करनी है और कम से कम फायदे के लिए खुद को तैयार करना होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिलेगी।  नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपनी स्थिति का पूरा फायदा उठाने की कोशिश में रहेंगे और सफल हो जाएंगे।

नेगेटिव - आज आपका फालतू खर्चा बढ़ सकता है। आप गलती से कोई ऐसी बात बोल सकते हैं जिसका असर आने वाले दिनों में आपके कामकाज या परिवार पर पड़ सकता है।

क्या करें - लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

धनु
पॉजिटिव -  आपकी मुलाकात सही व्यक्ति से हो सकती है। काम पर ध्यान दें। आपको ऑफिस के कुछ कामों में बदलाव भी करना पड़ सकता है। कोई दोस्त आपकी मदद करने के लिए भी तैयार रहेगा। दिनभर कई तरह के लोगों से बातचीत हो सकती है। पारिवारिक जीवन में पुराने मामले सुलझने लगेंगे। संतान की उन्नति से खुशी हो सकती है।

नेगेटिव - आज होने वाली हर तरह की बातचीत में आपको सावधानी रखनी होगी। अपने ही किसी करीबी से मनमुटाव के योग भी बन रहे हैं। विवादों को टालने की कोशिश करें। सोचे हुए काम पूरे होने में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं।

क्या करें - हनुमान मंदिर में सिंदूर से 5 स्वस्तिक बनाएं।

मकर
पॉजिटिव - आज आपको कुछ नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। वेतन वृद्धि की बात मन में है, तो उसे कहने का तरीका सोच लें। पैसों की स्थिति पर विचार करें। बारीकियों पर ध्यान दें। तनाव और दबाव से भी मुक्ति मिल सकती है। ऑफिस के लोगों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। एक साथ कई काम करने पड़ सकते हैं। उनसे आपको ही फायदा होगा। कई लोगों से बात करनी होगी या कई जगह ध्यान देना होगा। कोई नया प्रेम प्रसंग भी शुरू होने की संभावना बन रही है। नौकरी बदलने या वर्तमान जगह पर प्रमोशन की कोशिश कर रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है।

नेगेटिव - सावधानी से योजना बनाएं। मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। दूसरों के झमेलों में एक सीमा तक ही दखल दें। आज आप बिना मांगे ही किसी की मदद करने से बचें। इससे आप ही परेशान हो सकते हैं। कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। जोखिम और जवाबदारी के कामों में सावधानी रखें। किस्मत के भरोसे न रहें तो ही अच्छा है। क्या करें

 - हल्दी का दूध पिएं।

कुंभ
पॉजिटिव - धन लाभ के योग बन रहे हैं या कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। इससे आप खुश हो जाएंगे। आपको कई लोगों के बारे में नई और रहस्यपूर्ण बातें पता चल सकती हैं। आपके साथ काम करने वाले लोगों मे से कोई आपकी टेंशन दूर कर सकता है। आप ईमानदारी पर टिके रहें। कोई फैसला करते ही आपको आराम हो जाएगा। मौजूदा काम न छोड़ें और अपने विचार सही समय पर ही जाहिर करें।

 नेगेटिव - फैसले करने में आपको कठिनाई हो सकती है। आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, सोच-समझकर बात करें और अतिवादी विचार न रखें तो ही अच्छा है। आराम करने का मौका आज आपको नहीं मिल पाएगा। परिवार और दोस्तों की ओर से किसी चुनौती का सामना भी करना पड़ सकता है। अचानक नुकसान का डर भी बना रह सकता है। विपरीत लिंग के लोग नाराज हो सकते हैं।

क्या करें - दाहिने पैर के अंगूठे के नाखून पर खोपरे का तेल लगाएं।

मीन
पॉजिटिव - आपकी महत्वाकांक्षाएं ज्यादा रहेंगी। करियर को उन्नति के रास्ते पर ले जाने के लिए आपको कोई आइडिया मिल सकता है। कोई अच्छा सजेशन भी आपको मिल सकता है। जल्दबाजी के कारण पहले जो काम बिगड़ गए थे उनमें सुधार होने के योग हैं। आज आप खुद के बारे में जो भी फैसला करेंगे, उससे फायदा हो सकता है। छुट्टी या यात्रा से जुड़ी कोई खबर आपको मिल सकती है। लोगों से मिलने और किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अच्छा समय है। खान-पान पर कंट्रोल रखें। परिवार का कोई मामला आज सुलझ सकता है

। नेगेटिव - आज आप किसी बात को तूल न दें और न ही किसी की बात पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया करें। लोगों से मिलने-जुलने और बातें करने में आपकी रुचि कम रहेगी। दोस्तों के साथ फालतू बातों में भी समय खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र या रूटीन लाइफ में बदलाव करने पड़ सकते हैं। आपके साथ काम करने वाला कोई व्यक्ति आज आप पर दबाव बना सकता है।

 क्या करें - भैरव मंदिर में चमेली का तेल दान दें।

 आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) बागेश्वर महादेव मंदिर के पास निवास पाली बागी भोगपुर रणिपोखरी देहरादून उत्तराखंड

 9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.