Halloween party ideas 2015

गुरूवार 0 3 जनवरी   2019 को क्या कहती हैंआप की राशि

 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उतराखण्ड

मेष -आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृष - वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।


मिथुन - क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क - आत्मविश्वास में कमी आयेगी। बातचीत में कठोरता का प्रभाव रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह - धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या - कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला - संचित धन में वृद्धि होगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

वृश्चिक - किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक होंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु - क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मकर - मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कुंभ - मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

मीन - नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते है।
Acharya Devendra Prasad Bhatt (Dev ji Bhatt) near Bageshwar Mahadev Temple, Pali Baghi Bhogpur, Ranipokhari, Dehradun, Uttarakhand

9690  551 777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.