Halloween party ideas 2015

मंगलवार  01जनवरी 2018का दैनिक  राशिफल  नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं के साथ

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

मेष- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।


वृष- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।


मिथुन- अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में व्यवधान आएंगे।


कर्क- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।


सिंह- आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, लेकिन आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या- कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होगें। क्रोध के अतिरेक से बचें।

तुला- मानसिक शान्ति रहेगी। परन्तु जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक- मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास भी हो सकता है।

धनु- अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

मकर- खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कुंभ- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

मीन- पारिवारिक जीवन सुखमय तो रहेगा, परन्तु जीवनसाथी से नोंकझोंक भी हो सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
 आचार्य देवेंद्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) बागेश्वर महादेव मंदिर के पास निवास पाली बागी भोगपुर रणिपोखरी देहरादून उत्तराखंड

 9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.