Halloween party ideas 2015

 ऋषिकेश :
उत्तम  सिंह

छिददरवाला मे राजकीय इण्टर कालेज  के मैदान मे युवा कल्याण एव प्रान्तीय रक्षा दल के  तत्वावधान में आयोजित    पांच  दिवसीय डोईवाला  विकासखंड   स्तरीय खेल महाकुंभ के मंगलवार को चौथे  दिन  अण्डर- 19 सीनियर वर्ग के  खिलाड़ियों  ने अपनी प्रतिभा दिखायी ।   खेल महाकुंभ प्रतियोगिता  चौथे  दिन के अंडर-19  मे   बालक  वर्ग में 5000 मीटर दौड मे निशान्त गिरी प्रथम और  और अजय दूसरे  स्थान पर रहे ।  100  मीटर बालक वर्ग मे आनंद यादव प्रथम एव मौ.हसन द्वितीय एव  बालिक वर्ग में मंजू गुप्ता   प्रथम और सोनिया   दूसरे स्थान पर रही  । 200 मीटर बालक वर्ग मे इन्द्रजीत प्रथम एव आनंद यादव  दूसरे स्थान पर रहे  । 400 मीटर  बालक वर्ग मे इन्दजीत  प्रथम एव अभिषेक क्षेत्री द्वितीय एवं बालिका  वर्ग मे सोनिया प्रथम एव सोनिका दूसरे स्थान पर रहे ।


 खो-खो  बालक वर्ग खदरी प्रथम एव  ऋषिकेश  दूसरे स्थान पर  कबड्डी बालक  वर्ग में घमण्डपुर प्रथम एवं मियांवाला दूसरे स्थान प्राप्त किया । बालीबाल बालक वर्ग मे रानीपोखरी प्रथम एव ऋषिकेश द्वितीय एव बालिका वर्ग मे रानीपोखरी प्रथम एवं छिददरवाला दूसरे स्थान पर रहे ।  भाला फेक बालक वर्ग मे विशाल राणे  प्रथम एवं  सन्नी द्वितीय , लम्बी कूद बालक वर्ग मे  सौरभ जेठुडी प्रथम एवं विशाल  द्वितीय, ऊँची कूद बालक वर्ग मे जाकिर हुसैन प्रथम एवं सौरभ जेठुडी दूसरे स्थान पर रहे । फुटबॉल बालिक वर्ग मे अठूरवाला प्रथम एव छिददरवाला दूसरे स्थान पर रहा । अण्डर 19 बालक वर्ग मे फुटबॉल मे  अठूरवाला की टीम ने  भानियावाला की टीम को 4-3से हराया ।निर्णायकों मे शरद सजवाण, विजय सिंह ,शीशराम बलोदी,विजय शर्मा,आनंद सिंह, आलोक जोशी, बी.एल शाह,अशोक सजवाण,जसवीर भण्डारी,कैलाश नौटियाल ,दाताराम  सत्यकाम पोखरियाल मौजूद रहे ।इस अवसर पर  युवा कल्याण विभाग की ब्लाक  अधिकारी विनिता नौटियाल, शोबन सिंह कैन्तुरा  मौजूद  रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.