ऋषिकेश :
उत्तम सिंह
फुटहिल्स अकेडमी वीरभद्र के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम रही। छात्र- छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शको को भाव विभोर किया।
फूटहिल्स अकेडमी का वार्षिकोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ सी बी एस ई के रीजनल ऑफिसर रणवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा गुवत्तापरक हो जो छात्रों में संस्कार व संस्कृति के गुण विकसित करे। बताया कि आज की प्रतिस्पर्द्धा भरे युग मे बच्चों में बहु प्रतिभा होना नितांत आवश्यक है। सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रमो की कड़ी में छात्रों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। नन्हे कलाकारों ने स्वरों का जादू बिखेरकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।फैंसी ड्रेस आकर्षण का केंद्र रही। "ये देश है वीर जवानों का" "सारे जंहा से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा" देश भक्ति नृत्य गीत की प्रस्तुतियों ने दर्शको को तालियां बजाने पर विवश किया। गढ़वाली गीत "खेला पासो, नाचीगैना मेरा भोले बाबा , "जै बोला, जै भगोती नन्दा" की प्रस्तुति पर दर्शक झूमने को विवश हुए। बंगाली नृत्य गीत "न्यू सोमा तोहर बोल" ने भी खूब रंग जमाया। राजस्थानी डांस "बन्ना रे बाग मा झूला" पर दर्शक झूमने लगे। तो वंही पंजाबी नृत्य गीत "पावे सारी दुनिया जाके वेख लो" ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सैनिकों की बहादुरी को दर्शाती प्रस्तुति को जीवंत किया। मां बच्चे के पवित्र स्नेह को दर्शाती" मां मेरी माँ" की भावुक प्रस्तुति ने सभी को सिसकने पर विवश किया।। योग कलाओं का प्रदर्शन दर्शको के लिए आकर्षण का केंद्र बना। हास्य नाटिका अंधेर नगरी चौपट राजा ने उपस्तिथ दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक सतीश शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता रतूड़ी, के वी रायवाला की प्रधानाचार्या रचना देव, एन डी एस प्रिंसिपल ललिथा कृष्णमूर्ति, दीपक भारद्वाज, आर पी एस प्रिंसिपल एस एस भारद्वाज, हेमन्त उपाध्याय आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन श्रष्टि सैनी,आकांशा पन्त,प्राची भंडारी व केशव शर्मा ने किया।

.png)

एक टिप्पणी भेजें