रुड़की;
गंग नहर कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता की हत्या का खुलासा कर दिया। हत्या में शामिल दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कबूल किया कि प्रवीण बाल्मीकि की ईशारे और स्वयं के प्रोपर्टी विवाद के चलते उन्होंने हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
रुड़की गंग नहर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि 21 दिसम्बर को अधिवक्ता कृष्ण गोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई जिसके आधार पर दो युवकों की शिनाख्त की गई। जिसमें एक युवक शेखर पुत्र शोरण सिंह निवासी ,सुनहरा और दूसरा आकाश उर्फ गंडासा पुत्र विनोद निवासी पूर्वी अम्बर तालाब हत्या में शामिल थे।
आरोपियों की तलाश शुरू की गई तो आज उनकी गिरफ्तारी पूर्वी अम्बर तालाब में आकाश के आवास से की गई। पुलिस पूछताछ में शेखर ने बताया कि उसने कृष्णा गोपाल से जमीन खरीदी थी जिसका कुछ पैसा देना बाकी था और कृष्णा गोपाल ने मकान निर्माण से भी रोक दिया था। वहीं कुख्यात प्रवीण बाल्मीकि का भी कृष्णा गोपाल से किसी प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था और वह भी इसे मरवाना चाहता था।
प्रवीण बाल्मीकि ने आशीष उर्फ कन्नू सलमान को अधिवक्ता की हत्या करने की बात कही थी। आशीष को पता लगा कि शेखर का भी उससे विवाद है तो उसने शेखर से अधिवक्ता की हत्या करने की बात कही और उसे असलाह भी उपलब्ध करवाया। आशीष अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है उसकी तलाश जारी है। शेखर और आकाश पहले भी कई अपराधों में संलिप्त रह चुके हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक रणजीत तोमर, उप निरीक्षक खजान सिंह, रविन्द्र डोभाल, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, कपिल देव, संजय, संदीप यादव, सेंसर पाल, पवन, चेतन सिंह, संतोष कुमार, धीरज कुमार आदि शामिल रहे।
रागिब नसीम।

.png)

एक टिप्पणी भेजें