Halloween party ideas 2015

नैनीताल ;


  कार्निवाल के दूसरे दिन के सांय कालीन सत्र में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ ले0 कर्नल श्रीमती गीतांजलि भट्ट तथा जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। दर्शकों से खचाखच भरे पण्डाल में राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर के कुमाऊॅनी एवं गढ़वाली लोक गीत गायकों द्वारा प्रस्तुति दी गयी, जिसे सुनकर दर्शक झूम उठे। विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी लोक गायिका माया उपाध्याय ने-आज का दिना तू हौली घर पना, हाय ककड़ी झिलेमा नून पिसै सिलेमा, हाय तेरी रूमाला गुलाबी मुखड़ी लोक गीत प्रस्तुत कियेे जिस पर लोगों ने जमकर तालियाॅ बजायी। माया उपाध्याय ने दर्शकों की मांग पर दमादम मस्त कलन्दर गीत की भी दमदार प्रस्तुति दी। लोक गायिका हैमा ध्यानी ने लोड़ा मोहना तिरी केमू वे गड़ी, ओ भिना कस के जानू दुरहटा गीतों की प्रस्तुति दी। लोक गायक आनन्द कोरंगा ने धरि दिया ध्याना, उत्तराखण्ड के सुदूर सीमान्त गाॅव माणा से आए लोक गायक किशन महिपाल ने फ्यूलड़िया तेरो मेरो साथ छयो पहलो जनम  मां गीत प्रस्तुत कर जनता को मन्त्र मुग्ध कर दिया।

लोक गायक जितेन्द्र तोमक्याल, दक्ष कार्की, प्रत्यूष जोशी तथा मेघा भारतीय ने कुमाऊनी लोक गीतो ंकी प्रस्तुति से दर्शको सराबोर कर दिया। इन लोक गायको की प्रस्तुती पर जनता थिरकने को भी मजबूर हुये। वही बालीबुड गायिका नुपुर पन्त की धमाकेदार प्रस्तुति ने दर्शकांे मे रोमांच व सिहरन पैदा कर दी।
दिन के समय आयोजित कार्यक्रमों मे सूचना विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों-जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति, दव्य ज्योति लोक कला विकास समिति,  तथा सांस्कृतिक लोक कला समिति के कलाकारो द्वारा उत्तराखण्डी संस्कृति एवं लोक परम्पराओं पर आधारित कार्यक्रमो की बयार मुख्य मंच पर बहाई। दर्शको एवं पर्यटकों नें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के जरिये उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति हासिल की और आनन्द लिया।
देर रात तक चले इस कार्यक्रम मे बडी संख्या मेे दर्शकों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, निदेशक डेयरी प्रकाश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह, मुख्य व्यवस्था अधिकारी नवीन चन्द्र उप्रेती, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रौहेला, अपर पुलिस अधीक्षक हरीश चन्द्र सती, जीएम केएमवीएन टीएस मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी अशोक जोशी, प्रमोद कुमार, ईओ रोहिताश शर्मा, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, अरविन्द पडियार, शैलेन्द्र बोरा, संतोष शाह, जीवन्ती बिष्ट, नितिन कार्की, अध्यक्ष छात्र संघ महेश महर के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ उद्घोषक हेमन्त बिष्ट, नवीन पाण्डेय तथा मीनाक्षी कीर्ति ने करते हुए
समां बांध दिया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.