Halloween party ideas 2015



ऋषिकेश :

उत्तम सिंह

छिददरवाला मे राजकीय इण्टर कालेज के मैदान मे ब्लाक स्तरीय डोईवाला मे  युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के तत्वावधान मे चल पाँच दिवसीय  खेल महाकुंभ का  बुधवार  को  समापन हो गया है। खेल महाकुंभ के समापन अण्डर -19 बालक  फुटबॉल  का फाईनल मैच  छिददरवाला एवं गुमानीवाला के बीच खेला गया । जिसमें गुमानीवाला की टीम विजयी रही । इस  दौरान प्रतियोगिता में अव्वल आए खिलाडियों को  सम्मानित किया गया । इस दौरान  मुख्य अतिथि श्यामपुर,जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र नेगी एव विशिष्ट अतिथि स्वराज एजेंसी के मालिक दलराज सिंह  मौजूद रहे। जिसमें पांच दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ मे एथालेटिक्स मे अंडर-14, 17 और 19 वर्ग के बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया ।प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि देवेन्द्र सिंह नेगी  ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर युवा कल्याण की ब्लाक अधिकारी विनीता नौटियाल, प्रधानाचार्य आर बी सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा कुडियाल,  सामाजिक कार्यकर्त्ता शोबन सिंह कैन्तुरा,दीपक थापा,घनश्याम सैनी आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.