ऋषिकेश -
उत्तम सिंह
हरिद्वार -देहरादून हाईवे पर रायवाला मे सत्यनारायण मंदिर के समीप एक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को पुलिस के द्वारा उपचार के लिए अस्पताल भेजा ।परंतु घटनास्थल ओर लोग वीडियो बनाते रहे। मानवीय संवेदनाओं का नमूना देखने को मिला। घायल व्यक्ति को अस्पताल पंहुचाने के लिए कोई भी आगे नही आया।
रायवाला सत्यनारायण मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । जिसमें हादसे में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के नीचे एक बुलेट बाईक मे सवार महिला आ गयी । इस हादसे में बस के पिछले पहिये के नीचे आई महिला की मौके पर ही दम तोड़ दिया । जबकि मोटरसाइकिल चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने की सूचना पर पहुंची , पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को विक्रम के ही माध्यम से उपचार के लिए एम्स अस्पताल भेजा ।
दोनों बाइक सवार कैंट रायवाला में रहते है तथा मूल रूप से अलवर राजस्थान के है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें