Halloween party ideas 2015


देहरादून;


यूपीए की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रिय नेत्री को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की। इसी क्रम में प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में भी श्रीमती सोनिया गांधी जी का जन्मदिवस वृहद्वरूप में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विचार गोष्ठी के रूप मंे मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केट काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया।
      उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज राज्यभर में कांगे्रस की वरिष्ठ  नेता सोनिया गांधी का 72 वाॅ जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने श्रीमती सोनिया गांधी की दीर्घायु की कामना करते हुए पार्टीजनों से श्रीमती सोनिया गांधी से त्याग व संघर्ष की प्रेरणा लेते हुए उनके दिखाये रास्ते का अनुशरण करने का आह्वान किया। 
      इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिह बिष्ट, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, शूरबीर सिंह सजवाण, मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रमोद कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह पाल, सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, सेवादल के प्रभारी डाॅ0 अमरजीत सिंह, जोत सिह बिष्ट, मथुरा दत्त जोशी, सरोजनी कैन्तुरा, प्रदेश प्रवक्ता, गरिमा महरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, संजय किशोर, प्रदेश कार्यक्रम प्रभुलाल बहुगुणा, समन्यक राजेन्द्र शाह, राजीव महर्षि, राजेश रस्तोगी, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, राजेश चमोली, राजेश शर्मा, महेश जोशी, दीवान सिंह, धर्म सिंह पंवार, ताहिर अली, पार्षद कोमल बोहरा, हरविन्द सिंह रतन, शोभा राम, महेश जोशी, राजेश चमोली, देवेन्द्र बुटोला, मेध ंिसह, सुरेन्द्र रांगड़, कमलेश रमन, आजाद अली, पार्षद अमित भण्डारी, उर्मिला थापा, डाॅ0 विजेन्द्र पांल, सागर लांबा, निखिल कुमार, देविका रानी, इलियास अहमद, शैलेन्द्र करगेती, विरेन्द्र बिष्ट, अमृता कौशल, दीप चैहान, पवन खरोला, संजय कुमार, राजीव केशववाल, मोहित नेगी, राजीव खत्री, सागर मनवाल, यशपाल चैहान, मालती देवी, आशीष खत्री, सावित्री थापा, शिवा भट्ट, राजकुमार यादव, मनमोहन शर्मा, राजकुमार शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

डोईवाला;
 देहरादून रोड स्थित कार्यालय में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई द्वारा युपीए की अध्यक्षा व कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ व केक काटकर सबको शुभकामनाएँ दी गई । राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा उनियाल ने कहा कि सोनिया गांधी सबके लिये आदर्श हैं । 
उनके नेतृत्व में यूपीए सरकार ने इस देश को मजबूत करने का काम किया व कई योजनाओ की शुरुआत की जिसमें शिक्षा का अधिकार,सूचना का अधिकार,रोजगार गारंटी योजना, आधार कार्ड योजना,राईट टु फ़ूड आदि कई ऐसी योजनाएँ हैं । कार्यक्रम में डोईवाला युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राहुल सेनी,नागपालिका पार्षद गौरव मल्होत्रा, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव,पूर्व पार्षद बाला देवी, पूर्व छात्र संघ महासचिव महेश लोधी,शुभम क़ामबोज,अहसान अली,मोहम्मद आशिक, संजय लोधी,स्वतंत्र बिष्ट ,सावन राठौर ,अमित सैनी ,अनीस अहमद,नवीन,आसिफ़ हसन,मेहरबान अली,राहुल,रोहन,सावन, अभिषेक,अर्चित,राजा  आदि उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.