Halloween party ideas 2015


ऋषिकेश  :
उत्तम सिंह


वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग मुस्तैद हो गया है। वन दारोगा गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए विभागीय टीम ने सोमवार को  गुमानीवाला के रुषाफार्म,गुलरानी व मंशा देवी क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध कब्जे ध्वस्त किये।
ऋषिकेश वन प्रभाग के श्यामपुर गुमानीवाला  में वन सीमा से सटे आरक्षित वन क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग की टीम ने अभियान चलाया। वन दरोगा गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विभागीय कर्मचारियों ने आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कब्जे ध्वस्त किये। हालांकि क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश व्यास व अरुण सिंह बिष्ट ने अतिक्रमण को विभाग की खानापूर्ति की कार्यवाही करार दिया। उन्होंने कमजोर गरीब लोगों पर सख्त व रसूखदारों पर दरियादिल होने का आरोप लगाया। वही वन दरोगा का कहना था कि अभियान सभी के खिलाफ चलाया जाएगा जो आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.