Halloween party ideas 2015


मेष;

आज आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। पिछले कामों का फायदा आपको हो सकता है। पुराने कानूनी मामले निपटने के योग बन रहे हैं। शांति से काम लें। परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करें। अपनी बात कहने के लिए आप बहुत उत्सुक रहेंगे। दिनभर जरूरी कागजी काम पूरे हो सकते हैं  और आप कई तरह के लोगों से भी मिलेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। पारिवारिक समस्याओं के समाधान के मौके मिल सकते हैं। 

वृष

चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। जिससे आपकी इनकम बढ़ सकती है। कामकाज के सिलसिले में या ऑफिस में अचानक किसी घटनाक्रम के कारण यात्रा के योग बन रहे हैं। रोजमर्रा के और जरूरी काम आज ही निपटा लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ नया सीखने का भी मौका आपको मिल सकता है

मिथुन;
चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। आपके काम समय पर पूरे हो सकते हैं और किए गए कामों का फायदा भी आपको हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको अपनी बात रखने का मौका मिल सकता है। आज आप पूरा ध्यान अपने काम पर दें तो अच्छा है। समय पर काम निपटाने की कोशिश आपको करनी चाहिए। 

कर्क
पैसों की स्थिति में सुधार लाने के अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। बिजनेस के ज्यादातर मामलों में आपकी जवाबदारी बढ़ सकती है। आज आप कोई बात मन में न रखें। किसी न किसी तरह किए गए कामों का फायदा भी आपको हो सकता है।  बेरोजगार हैं, तो सही दिशा में बढ़ने के लिए किसी अनुभवी से सलाह लेनी होगी। लव लाइफ में थोड़ा बहुत संतुलन बनाने की कोशिश करें। 


सिंह


दिन सामान्य रहेगा। आपकी कोशिशों की तारीफ होगी। आपने कोई नई नौकरी शुरू की है या कोई नया काम हाथ में लिया है, तो आपको काम ज्यादा लग सकता है। अपनी किसी जानकारी या कॉन्टैक्ट के दम पर आप साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। आप अपनी प्लानिंग गुप्त रखें।

कन्या
नौकरी में आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण फैसला भी आज आप ले सकते हैं और सफल हो जाएंगे। आपके लिए  दिन अच्छा है। पिछले कुछ दिनों से कोई खास काम करने की सोच रहे हैं वो अब पूरा होने के योग हैं। धैर्य रखना होगा। सब ठीक हो जाएगा। परिवार के रिश्तेदारों के साथ आत्मीयता बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ हंसी मजाक होगा और दिन आराम से बीत जाएगा। 

तुला

आज आपको मेहनत से सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। पूरी जिम्मेदारी से अपने काम निपटाने की कोशिश करेंगे। कोई नया काम शुरू करने की बजाय नियमित काम पर ही ध्यान देना होगा। जहां तक संभव हो समझौते और सहयोग का मन बनाकर चलें। मन में चल रही बेचैनी से छुटकारा मिल सकता है। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें।

वृश्चिक

चंद्रमा गोचर कुंडली के पांचवे भाव में रहेगा। जिससे आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। बार-बार आपका मूड भी बदलता रहेगा। परिवार और साथ काम करने वाले कुछ लोगों और समाज से आपको मदद मिल सकती है। मेहनत और कॉन्टैक्ट के दम पर आपके काम पूरे हो सकेंगे। कुल मिलाकर दिन ठीक है।

धनु


नौकरी या कारोबार से जुड़ी नई बातें आज आपको पता चल सकती हैं। इनकम, खर्चा, पारिवारिक और पेशेवर जीवन में आपको संतुलन रखना चाहिए। दूसरों की तारीफ करें और खुले मन से बात करें। इसी में आपका फायदा है। अपनी समझदारी से नए अवसरों का फायदा उठाने की कोशिश करें। परिवार का पूरा समर्थन आपको मिल सकता है। 

मकर 

आज किए गए कामों से आपको पूरा फायदा मिल सकता है और सफलता भी मिलेगी। मेहनत करनी पड़ेगी। धैर्य और संयम रखें। परिवार की परेशानियां खत्म हो सकती हैं।आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। कुछ खास लोगों का ध्यान आप पर और आपके कामकाज पर रहेगा। बड़े फैसले भरोसेमंद लोगों की सलाह लेकर ही करें। सोच- विचार करके ही आगे बढ़ें। रिश्तों की कोई अनबन सुलझ भी सकती है।


कुम्भ

आज गोचर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति के प्रभाव से आपको धन लाभ हो सकता है। नौकरी में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। नौकरी से जुड़े फायदे के इशारे मिलेंगे। किसी समस्या को ज्यादा बड़ा न समझें। कोई चुनौती आपके लिए एक मौका हो सकती है। लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में आप सफल हो सकते हैं। 

मींन
सफलता के लिहाज से मीन राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई नया काम शुरू करने और समस्याओं को सुलझाने के लिहाज से दिन अच्छा है। नई नौकरी के ऑफर मिलें, तो उस पर पूरी तरह व्यावहारिक ढंग से विचार करना होगा। बिगड़े काम बनाने में पूरी ताकत लगाने का समय है। गर्मजोशी, मेहनत और कॉन्फिडेंस के साथ काम करें। बिगड़े संबंध भी सुधर सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.