ऋषिकेश:
पूर्व चिकित्सा अधीक्षक व एनेस्थीसिया के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मुकेश त्रिपाठी को एम्स ऋषिकेष द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। प्रो मुकेश त्रिपाठी की नियुक्ति एम्स मंगलागिरी के निदेशक के तौर पर हुई है ।
इस दौरान एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एम्स में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने वरिष्ठ चिकित्सक प्रोफेसर मुकेश त्रिपाठी के कार्यकाल को सराहनीय बताया, साथ ही उम्मीद जताई कि त्रिपाठी के निर्देशन में एम्स मंगलागिरी संस्थान उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
गौरतलब है कि प्रोफेसर त्रिपाठी एसजीपीजीआई, लखनऊ से वर्ष 2014 में प्रतिनियुक्ति पर एम्स ऋषिकेश आए थे। एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष त्रिपाठी के संस्थान में आने के बाद ही यहां सर्जरी शुरू हो पाई। उन्हें जुलाई 2015 में संस्थान में मेडिकल सुपरिटेंडेंट का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। त्रिपाठी संस्थान में एमएस पद पर तीन साल रहे। हाल ही में उन्हें एम्स मंगलागिरी का निदेशक का दायित्व दिया गया है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में संस्थान के उप निदेशक अंशुमन गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक ब्रह्मप्रकाश, डीन सुरेखा किशोर, प्रोफेसर लतिका मोहन, प्रो.ब्रिजेन्द्र सिंह, प्रो.मनोज गुप्ता तथा अन्य संकाय सदस्य तथा अधिकारी मौजूद थे।

.png)

एक टिप्पणी भेजें