Halloween party ideas 2015

देहरादून:

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 7 नवम्बर को दीपावली के शुभ अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने फुलप्रूफ इंतजाम के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 
मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के श्री केदारनाथ धाम दौरे के सभी तैयारियां ससमय पूरी कर ली गई है। वीआईपी हैलीपेड से मन्दिर तक के मार्ग से निरन्तर बर्फ हटाई जा रही है। 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 7 नवम्बर 2018 को प्रात 9 : 45 पर श्री केदारनाथ धाम पहुचेंगे। श्री केदारनाथ मन्दिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री स्थलीय पुर्ननिर्माण कार्यो का निरीक्षण करेगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मन्दिर परिसर में स्थित अतिथि गृह में पुर्ननिर्माण कार्यो से सम्बन्धित एक वीडियो प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करेंगे । 
उन्होंने बताया कि बर्फ गिरने से पूरी केदारपुरी अत्यन्त मनमोहक व आकर्षक हो गई है।  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आगमन की सभी तैयारियां फूल प्रूफ की जाए।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द ने अपने संदेश में कहा कि रोशनी का यह पर्व अंधकार को दूर कर जीवन को प्रकाशमय करता है। दीपावली अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना और सामाजिक समरसता का प्रमुख पर्व है। 
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए इस वर्ष की दीपावली को इकोफ्रेंडली के तौर पर मनाने का आह्वान किया है। दीपावली के अवसर पर किसी को नुकसान न हो इसका ध्यान हम सभी को रखना होगा और दीपावली के पर्व को हमें एक सौहार्द पर्व के रूप में मनाना होगा। आईये, हम सभी स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त तरीको से दीपावली मनाने का निश्चय लें। 
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्द्धन पूजन समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक भी है। यह पर्व भगवान कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है। 
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी है। यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.