Halloween party ideas 2015


नरेंद्र नगर;
वाचस्पति रयाल


प्रदेश के कृषि मंत्री एवं क्षेत्र विधायक सुबोध उनियाल भी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार एवं सभासदों के चुनाव प्रचार में उतर गए हैं।
आज प्रदेश के कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार एवं सभासदों को विजय दिलाने के लिए वार्ड नंबर 1  किनवाणी वार्ड नंबर 2 तथा वार्ड नंबर 3 में घर-घर जाकर भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की है।
मंत्री सुबोध उनियाल  के प्रत्याशियों के साथ भ्रमण के दौरान अपार जनसमर्थन से भाजपा के प्रत्याशियों के चेहरों पर रौनक थी और उनमें उत्साह था। भाजपा की पूरी टीम ने मंत्री के साथ सिंस्यारूखाला, पॉलिटेक्निक, किन वाणी आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया।
क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने जनता से अपील की है कि भारतीय जनता पार्टी ही देश, प्रदेश और क्षेत्र को चौमुखी विकास के पथ पर आगे ले जाने में सक्षम है।
उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि नरेंद्र नगर के विकास के लिए जो चुनाव घोषणा पत् जारी किया है उसके अनुरूप विकास के कार्य निश्चित तौर पर किए जाएंगे उन्होंने कहा भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार एवं सभासदों ने अपने लिए वोट मांगते हुए मतदाताओं को विश्वास में लेते हुए कहा कि नगर की समस्याओं के निराकरण के लिए वे कटिबद्ध हैं और समस्याओं के निराकरण के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का सहयोग से समस्याओं का निदान किया जाएगा।
चुनाव भ्रमण में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर, रेखा राणा, वार्ड नंबर 5 से निर्विरोध चुनी गई सभासद आशा टम्टा, सभासद के प्रत्याशी नर पाल सिंह भंडारी, सरिता जोशी, विनीता, मकान सिंह असवाल, साकेत बिजलवान, राजवीर पुंडीर मंगल सिंह नेगी पूर्व प्रधान, मंगल सिंह गुसाईं, मूर्ति सिंह भंडारी, दरबान भंडारी, विक्रम भंडारी और प्रभात उनियाल आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.