Halloween party ideas 2015

डोईवाला;

 नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज रोड शो  के द्वारा  जनता से वोट मांगे। नगर पालिका अध्यक्ष की प्रत्याशी नगीना रानी के पक्ष में मुख्यमंत्री ने ,आज  अपनी विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में चुनाव प्रचार का धमाकेदार आगाज़ किया। उन्होंने कहा कि डोईवाला नगरपालिका को स्मार्ट नगरपालिका बनाने के लिए जनता को विनम्र, सुशील और पूर्व में जनता की सेवा कर चुकी  ,प्रत्याशी को जीतने का आशीर्वाद देना चाहिए।उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ नेता फूल सिंह लोधी का समर्थन भी प्राप्त किया।
 ज्ञात हो कि सीएम का विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लिए नाक का सवाल बना हुआ है,इसलिए भाजपाई कोई भी कसर छोड़ना नही चाहते है। स्वयम सीएम नगीना  रानी  के साथ पहले भी  नामांकन के समय शक्ति प्रदर्शन में भाग ले चुके है ।मुख्यमंत्री के साथ भाजपा कार्य
कर्ताओं और  जनता ने शरद वेडिंग पॉइंट्स से लेकर केशव बस्ती और तहसील डोईवाला तक रोड शो में भाग लिया।
इस अवसर पर विशेष कार्यधिकारी मुख्यमंत्री श्री धीरेन्द्र सिंह पंवार,जिला अध्यक्ष श्री शमशेर सिंह पुण्डीर,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनय रोहिला,संजीव सैनी,करण बोरा, डबल सिंह भंडारी,सम्पूर्ण सिंह रावत ,दिनेश सजवाण, सौरभ थपलियाल,विपुल मंडोली,सरवन प्रधान,राजेन्द्र मनवाल, राजकुमार पुण्डीर,रविन्द्र बेलवाल,संजीव लोधी,दीवान सिंह,आशा कोठारी,सरिता जोशी,अनिता अग्रवाल,शैलेन्द्र कौर,गीतांजलि रावत,आशा सेमवाल, नितिन वर्थवाल,प्रेम पुण्डीर, विजय बक्शी,सुशील वर्मा,पंकज शर्मा,दरपान बोरा,मनोज काम्बोज,रोहित बडोला,गौरव जोशी,रोहित छेत्री,किशन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.