Halloween party ideas 2015

आज का राशिफल शुक्रवार  30 नवंबर 2018


आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखण्ड

मेष राशि: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते है। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

वृष राशि: पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मित्रों का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि: मानसिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कर्क राशि: मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। माता का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

सिंह राशि: मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या राशि: किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

तुला राशि: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेगें। बातचीत में सन्तुलित रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

वृश्चिक राशि: अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

धनु राशि: स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि: आत्मविश्वास में कमी आयेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में स्थान परिवत्रन के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मीन राशि: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धार्मिक कार्यों से व्यस्तता बढ़ सकती है।सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

7351551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.