Halloween party ideas 2015

गुरूवार 29 नवंबर2018  का  राशिफल

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखण्ड

मेष राशि: मानसिक शान्ति तो रहेगी, फिर भी बातचीत में संयत रहें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृष राशि: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि: मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कर्क राशि: वाणी में सौम्यता रहेगी। लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे।

सिंह राशि: मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कन्या राशि: मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला राशि : आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, लेकिन क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृश्चिक राशि: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं।

धनु राशि: आलस्य अधिक रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मकर राशि: वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी।
कुंभ राशि: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि: धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।
 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.