Halloween party ideas 2015


रुद्रप्रयाग;

 भूपेंद्र भंडारी

नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिले की एकमात्र नगर पालिका रुद्रप्रयाग के लिए भाजपा ,कांग्रेस के साथ ही बागी भाजपा प्रत्याशी ने सम्पर्क अभियान को तेज कर दिया है। वहीं कांगे्रस प्रत्याशी गीता ने आज चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। जिला पंचायत की अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में इस समय माहौल कांगे्रस के पक्ष में है। सरकार ने जो वायदे जनता से किये थे उन पर कहीं भी खरी नहीं उतर पाई। जिससे जनता में भाजपा की नीतियों के खिलाफ भारी आक्रोश है। कहा कि सत्ता के मद में भाजपा धनबल के जरिये चुनावों को प्रभावित करना चाहती है मगर जनता को अब भाजपा की हकीकत समझ में आ चुकी है और चुनाव सत्ताबल पर नहीं बल्कि वोट बल के आधार पर होगा।
 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.