Halloween party ideas 2015

नरेंद्र नगर;



नगर पालिका नरेन्द्रनगर  में अध्यक्ष पद पर प्रमुख राजनीतिक दलों के समक्ष निर्दलियों के वर्चस्व को तोड़ने की चुनौती है। अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो केवल दो  बार ही कांग्रेस सीट पर काबिज हो पायी है। जबकि भाजपा  का इस सीट पर अब तक खाता भी नहीं खुल पाया है।

ऐतिहासिक  नरेन्द्रनगर शहर में  पालिका में शुरूआत से निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। । वहीं भाजपा  पार्टी का सीट पर खाता भी नहीं खुल पाया। वही भाजपा पार्टी के अध्यक्ष पद  पर प्रत्याशी तय नही कर पाई है भाजपा की तरफ से दावेदारों में अभी तक राजेन्द्र विक्रम पंवार का नाम अभी तक दौड़ में सबसे आगे है है वहीँ  भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल पुण्डीर भी रेस में बने हुए है ,टिकट किसको मिलेगा ये आज तय हो जायेगा लेकिन पार्टी में भीतरी गुटबाजी में आखिर परिणाम क्या निकलता है वो देखने वाली बात है जहाँ कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र राणा का नाम लगभग तय ही माना जा रहा है वहीँ सभी राजनीतिक पार्टियों के निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र गुसाईं एक बड़ी सरदर्दी बने हुए पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रहे राजेन्द्र गुसाईं भी अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी कर चुके है   इस बार भी सीट पर निर्दलियों के वर्चस्व को तोड़ने की चुनौती राजनीतिक पार्टियों के सम्मुख है।

 चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर होने की सम्भावना नजर आ रही है।

अरुण नेगी

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.