Halloween party ideas 2015

आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2018 : आज मिथुन राशि के जातक कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करें, सफलता जरुर मिलेगी
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखण्ड

मेष राशि: अपने कर्तव्य से विमुख न हो। आज वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के शुभ कार्यों में आपका सराहनीय योगदान रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ योग बन रहे है।

वृषभ राशि: आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। रुके कार्य आप की समझदारी से पुरे होंगे। निजी जीवन में भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें। विवाद को हल करने का साहस आएगा। आप के विरोधी सक्रिय रहेंगे।

मिथुन राशि: समय पर काम को करें, अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करें। आप की सजगता से आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति होगी। आलस्य बिलकुल नहीं करें। सामाजिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि: राजनीति में नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पूर्व में किये कार्यों से आज अड़चने आ सकती हैं। परिजनों को समय दें। संत दर्शन हो सकते हैं।

सिंह राशि: किसी की देखदेखी न करें। अचानक से किसी बड़े खर्च की संभावना बन रही है। तैयार रहें, कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि: आप के निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। माता-पिता के व्यवहार से दुखी होंगे नकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी। सुख साधनों पर खर्च होगा। अनाज तेल तिलहन में निवेश करने से लाभ होगा।

तुला राशि: आज का दिन व्यवसायिक स्थिति को मजबूत करने वाला होगा। ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव होगा। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। यात्रा में सावधानी रखें। पेट संबंधित विकार से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि: दुसरों के लिए आप अच्छा करते हो पर आप के साथ होता विपरीत है। कार्यस्थल पर आप के साथ धोखा हो सकता है, सतर्क रहें। धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्दि भी मिलेगी।

धनु राशि: अपने इष्ट पर भरोसा रखें और काम करते रहें। परिजनों से चले आ रहे मतभेद समाप्त होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से कष्ट होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवास समस्या का हल होगा। रुका पैसा मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि: आपके किये कार्यों से लोग अचंभित होंगे। सोचे कार्य अनुकूल समय पर होंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखें। आप की जीवनशैली में बहूत जल्द बदलाव आने वाला है।

कुंभ राशि: कारोबार में चली आ रही परेशानी का अंत होगा। प्रशासन से जुड़े कार्य आप के संपर्कों के द्वारा पुरे होंगे। अध्ययन में सफलता मिलेगी। निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन होगा।

मीन राशि: हर किसी को अपने राज न जाहिर करें। गृहस्थ जीवन में अनुकूल स्थिति बनेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। निर्माणकार्यों में गती आएगी। आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे।


 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.