Halloween party ideas 2015

मंगलवार को महासप्तमी,एक शुभ योग के कारण कुछ राशियों को मिलेगी राहत

 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखण्ड  

सुबह अशुभ योग होगा खत्म, बनेगा सुकर्मा नाम का शुभ योग, होगा 12 राशियों पर असर

जानिए, मंगलवार का संपूर्ण दैनिक राशिफल और उपाय….

मेष - पॉजिटिव - नए विचारों और नजरिए की जरूरत महसूस करेंगे। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे होने के योग हैं। अचानक धन लाभ के योग हैं। कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो मंजूरी मिल सकती है। मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे। करियर के मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं, तो अपने सोशल कॉन्टैक्ट्स टटोलने की कोशिश करें। आज कुछ लोग आपके लिए खास साबित होंगे। आपका पूरा ध्यान खुद पर रहेगा। खुद पर ध्यान देंगे तो बड़े काम भी आसानी से और जल्दी पूरे हो जाएंगे। लव प्रपोजल की कोशिश सफल रहेगी।

नेगेटिव - गुस्से पर कंट्रोल करना होगा, वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। कामकाज में देरी से परेशान न हों। किसी भी काम में अति करने से बचें। मनमर्जी करने की कोशिश करेंगे, तो परेशानी में पड़ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज में मन कम ही लगेगा। रूटीन जिंदगी से आप थकावट महसूस कर सकते हैं। मन की बात कहने में सावधानी रखें।

क्या करें - कांटेदार पौधों में पानी डालें।

लव- लव पार्टनर को लेकर निश्चिंत रहेंगे। कोई परेशानी नहीं रहेगी। उसकी मदद करके आपको बेहद खुशी मिलेगी।

करियर-  बिजनेस में थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा ही रहेगा।

हेल्थ- थकान और आलस्य भी रहेगा। कमर दर्द और पेट के निचले हिस्सों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
 


वृष  - पॉजिटिव - आपकी मायूसी जल्दी ही खत्म हो सकती हैं। आज एक के बाद एक लगातार काम रहेगा। आप बिजी होंगे। मिलने वाली सूचनाएं भी आपको भावुक कर सकती हैं। धर्म और कानून से जुड़ी किसी गतिविधि में भी आप शामिल हो सकते हैं। हर काम पूरे मन से करें।

नेगेटिव - अपनी मर्जी का कोई काम करने का मौका नहीं मिल पाने से परेशान हो सकते हैं। किसी काम में ही लगे रहने से समय भी खराब होने की संभावना है। गोचर कुंडली के आठवें भाव में चंद्रमा होने से फालतू खर्चा और बढ़ सकता है। किस्मत की तरफ से मदद नहीं मिल पाने से आप परेशान हो सकते हैं। मन की कोई बात दबी हुई हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंध को लेकर आप टेंशन में ही रहेंगे। खर्चे पर कंट्रोल रखें। दोस्तों से विवाद और लेन-देन करने से बचें। भविष्य को लेकर कोई आशंका हो सकती है।

क्या करें - पानी की टंकी में 1 सफेद फूल डालें।

लव- लव पार्टनर के साथ ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। प्रेमी की भावनाओं को बिना बोले ही समझ जाएंगे।

करियर- आज बिजनेस और कार्यक्षेत्र में फायदा नहीं मिल पाएगा। सोच समझकर निवेश करें। स्टूडेंट्स की समस्याओं का समाधान सीनियर्स की मदद से हो सकता है।

हेल्थ- हवा-पानी के बदलाव से भी परेशानियां हो सकती है।

मिथुन - पॉजिटिव -  अविवाहित लोगों के सामने कोई नया रिश्ता आने के योग हैं। अचानक यात्रा भी हो सकती है। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। बिजनेस या पारिवारिक मामलों को लेकर खरीददारी हो सकती है। कोई पसंदीदा वस्तु मिलने के योग बन रहे हैं। विद्वानों के साथ उठने-बैठने का मौका भी मिल सकता है। फायदेमंद सौदे होने की संभावना है। छुट्टी मनाने या किसी के घर जाने की योजना आपके दिमाग में है।

नेगेटिव - पार्टनर से संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस या फील्ड में किसी से बहस हो सकती है।

क्या करें - पैसे रखने की जगह पर कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं।

लव- पार्टनर की भावनाओं को समझें सिर्फ अपनी ही भावनाएं न थोपें। लव लाइफ के लिए दिन मिला-जुला भी हो सकता है।

करियर-  आज कार्यक्षेत्र में फायदा हो सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पढ़ाई में मन न लगने के कारण स्टूडेंट्स भी परेशान हो सकते हैं।

हेल्थ- सेहत का ध्यान रखें। मौसम में बदलाव के कारण आपकी शारीरिक तकलीफ भी बढ़ सकती है।


कर्क  - पॉजिटिव - आज आप किसी को कोई अच्छी खबर सुना सकते हैं। नए लोगों से दोस्ती होने के योग बन रहे हैं। अपने धैर्य और चुप्पी से आप किसी को भी हरा सकते हैं। अपनी मानसिक ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करें तो आप आगे बढ़ सकते हैं। परिवार या पार्टनर के साथ चल रही अनबन खत्म होने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधित पुराने मामले सुलझ सकते हैं। पुराने कर्मों का पॉजिटिव नतीजा मिल सकता है। आपके वो सब काम फटाफट निपट सकते हैं, जिनकी प्लानिंग आप पिछले कई दिनों से कर रहें हैं।

नेगेटिव - आप थोड़े कंजूस हो सकते हैं। कोई आपसे चालाकी भी कर सकता है। काम का बोझ हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा नुकसान भी होने का डर रहेगा। ऑफिस या बिजनेस का कोई काम अटक सकता है। काम का दबाव आपको थका सकता है। आज आप कुछ ऐसे कामों में बिजी रहेंगे जो पूरे नहीं होंगे, पूरे हो भी जाए तो आपके लिए फायदेमंद नहीं होंगे।

क्या करें - केसर या केसर से बनी कोई चीज मंदिर में चढ़ाएं।

लव- आज अपने पार्टनर को हो सके तो ज्यादा से ज्यादा समय दें। इससे आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं।

करियर-  कार्यक्षेत्र में परेशानियां बढ़ सकती है। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ- सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं।



सिंह - पॉजिटिव - गोचर कुंडली के पांचवें भाव का चंद्रमा आपको मनमर्जी के काम करने के लिए प्रेरित कर सकता है। दिमाग में कई कामों की प्लानिंग चल सकती है। नई नौकरी भी शुरू कर सकते हैं। उत्साह बढ़ेगा। सुस्ती की स्थिति खत्म हो सकती है। नई ऊर्जा का प्रयोग आप बकाया काम और जिम्मेदारियों को निपटाने में करें। कोई खास चीज आज आपको मिल सकती है। बिजनेस में कर्मचारियों पर ज्यादा ध्यान दें। कुछ नई चीजें भी आप सीख सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बीत सकता है।

नेगेटिव -  कोई खास फैसला करने के लिए दिन ठीक नहीं है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब हो सकता है। जो काम जरूरी नहीं थे, लेकिन करने बाकी थे, वे आज ही पूरे करने पड़ सकते हैं। आराम का भी टाइम नहीं मिल पाने से आप परेशान हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम निपटाने में थोड़ी झिक-झिक करनी पड़ सकती है। आज कुछ जगह या विषयों पर आपका एक्स्ट्रा पैसा खर्च हो सकता है।

क्या करें - 1 बादाम और 1 सिक्का पानी में बहाएं।

लव- पार्टनर परेशान हो सकता है। पार्टनर से सहयोग और प्रेम मिलेगा, बस आप उसके लिए समय निकाल लें।

करियर-  कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। जल्दबाजी और कामकाज भी ज्यादा होने से चूक हो सकती है। आपकी अहमियत बढ़ेगी और आप खुद भी इसे महसूस कर सकते हैं। कम्प्यूटर से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।

हेल्थ- अपनी सेहत पर ध्यान दें। पुराने रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं। पेट खराब हो सकता है।


कन्या - पॉजिटिव - कोई आपसे कुछ बात करे तो उसका जवाब बहुत सोच-समझकर ही दें। कड़ी मेहनत करके और नतीजे दिखाकर आपको अपने काम से खुशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल हो सकते हैं। अपनी क्षमताओं का सटीक ढंग से अनुमान जरूर लगा लें। आज मिलकर किए गए कामों में सफलता मिल सकती है। कला, संगीत या किसी रचनात्मक काम में रुझान बढ़ सकता है।

नेगेटिव - गोचर कुंडली के चौथे भाव में चंद्रमा होने से किसी बात की टेंशन भी रहेगी। जिस काम में हाथ डालने के लिए मन में हिचकिचाहट हो रही हो, उसे फिलहाल छोड़ ही दें। संतान के कामों में परेशानी हो सकती है। जरूरत से ज्यादा जोश मे न आएं। रोमांस या मौज-मस्ती में समय बिताने का लालच मन में न रखें। जिम्मेदारी के काम थोड़े ज्यादा हो सकते हैं। आपके लिए परेशानी वाला दिन हो सकता है। चंद्रमा की स्थिति से भाग-दौड़ बढ़ सकती है। मानसिक तनाव भी बढ़ने के योग हैं।

क्या करें - हनुमान मंदिर में काला धागा चढ़ाएं।

लव- पार्टनर से अचानक कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। इससे आपका मनोबल बढ़ सकता है।

करियर-  कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ सकता है। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स आज सफल हो सकते हैं।

हेल्थ- आलस्य और थकान से भी परेशानी हो सकती है।


तुला - पॉजिटिव - बिजनेस अच्छा रहेगा। किस्मत आपको कुछ अच्छे मौके दे सकती है। मन की बात पर पूरा भरोसा रखें। आज आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। किसी सौदे में आपको अच्छा फायदा होने की संभावना है। संतान के साथ आज आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक और सहानुभूति के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में हो सकती है। कागजी काम अकेले बैठ कर निपटा लें। आज के काम आज ही पूरे कर लें।

नेगेटिव -  आपको कोई गलतफहमी हो सकती है। ऑफिस और घर में खुद को कड़वी या जरूरत से ज्यादा बात सुनने के लिए तैयार रखें। छुपी हुई कुछ बातें भी आपके सामने आ सकती हैं। आप भावनात्मक तौर पर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। फालतू ही किसी बहस या विवाद में फंसने से बचें।

क्या करें - किसी मंदिर में चंदन और पीला कपड़ा दान दें।

लव- पार्टनर से सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें।

करियर-  कार्यक्षेत्र और बिजनेस में फायदा तो होगा लेकिन विवाद होने के योग भी बन रहे हैं। स्टूडेंट्स षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं।

हेल्थ- पेट दर्द की संभावना है। गला खराब हो सकता है। सावधान रहें, मसालेदार भोजन से भी बचें।



वृश्चिक - पॉजिटिव - जॉब और बिजनेस में फायदा हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। पुरानी मेहनत का फायदा आज आपको मिल सकता है। आपकी उम्मीदों और कोशिशों में बहुत अच्छा तालमेल बन सकता है। कामकाज के मामलों में जो सलाह मिलेगी, वह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती हैं। आप वर्तमान स्थिति को समझेंगे और भविष्य के बारे में भी आपका अनुमान ठीक रहेगा। आज आप हर दिशा में कोशिश कर सकते हैं। एक बार में एक ही काम करें। आज आपको आसपास के किसी व्यक्ति के सही-गलत होने का एहसास होगा। आप पूरे दिल और दिमाग से काम करेंगे।

नेगेटिव - कुछ लोगों के साथ गंभीर बातचीत के दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है, जो समस्या बढ़ाने का काम करेगी। सावधान रहें। परिवार की परेशानियों को अनदेखा न करें। आज आप साफ बात कहेंगे, तो संबंध भी खराब हो सकते हैं। कोई बात नहीं कहेंगे, तो मन ही मन अफसोस हो सकता है। थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। कठिन परिस्थितियों में खुद पर कंट्रोल करें।

क्या करें - भोजन में गुड़ का उपयोग करें।

लव- लव पार्टनर को लेकर ओवर पजेसिव हो सकते हैं, इससे संबंध बिगड़ने का डर बना रहेगा। कोई कड़वी बात गंभीर रूप भी ले सकती है।

करियर- बिजनेस और कार्यक्षेत्र में आप जैसा चाहेंगे वैसा काम करेंगे। परिस्थितियां अच्छी बन सकती है। स्टूडेंट्स पूरी मेहनत से कोशिश करें तो ही सफलता मिल पाएगी।

हेल्थ- आज आपकी सेहत भी सामान्य हो सकती है।


धनु - पॉजिटिव - पैसे कमाने के कई विचार आपके मन में आ सकते हैं। आप अपनी पैसों की स्थिति पर विचार करेंगे। किसी निवेश के लिए पैसों की बचत करने की बात भी आपके मन में रहेगी। खर्चों में कटौती करने से आपके काम बन सकते हैं। नौकरों पर ज्यादा भरोसा ठीक नहीं है। परिवार में खुशी का मौका मिल सकता है। चंद्रमा आपकी ही राशि में है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप मेहनत से संतुष्ट भी हो सकते हैं। आपको कुछ दोस्तों की मदद मिल सकती है। लोगों से मिलने और बातें करने का मन रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आपका समय निकल सकता है।

नेगेटिव - कार्यस्थल पर विपरीत लिंग वाले लोगों के व्यवहार से भी आप परेशान हो सकते हैं। किसी की शिकायत कर सकते हैं, लेकिन सावधान रहें तो ही अच्छा है। कोई ऐसी बात न कहें जिसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा सकता हो। खर्चे पर कंट्रोल करें। सोच समझकर बोलें। संतान से थोड़ी परेशानी और दुख मिल सकता है। आज आप दिनभर व्यस्त हो सकते हैं। पार्टनर के साथ आप अपने स्वभाव के मुताबिक किसी बात पर कड़क रवैया भी अपना सकते हैं, जो बिल्कुल ठीक नहीं है।

क्या करें - सुगंधित वस्तु का दान दें।

लव- आज आप अपने पार्टनर के साथ संयम से रहें। पार्टनर पर जबरदस्ती अपनी भावनाएं थोपने पर दुखी हो सकते हैं।

करियर-  कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ ऐसे काम होंगे जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। किसी एक मामले में किस्मत का  साथ भी आपको मिल सकता है। कानूनी विषयों से जुड़े छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है।

हेल्थ- पेट के रोगों से परेशान हो सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखें।


मकर - पॉजिटिव - आज आप मनमौजी हो सकते हैं। कामकाज के लिहाज से आप सही दिशा में हैं। नया मौका समय आने पर ही मिल पाएगा। किसी नई शुरुआत के बारे में विचार करने लिए दिन अच्छा है। जो जरूरत बाकी रह गई है, उन्हें भी पूरा करना आपका लक्ष्य हो सकता है। आप सक्रिय हो जाएंगे। बिजनेस में आप वही करेंगे जो आप चाहते हैं। लव पार्टनर आपका सम्मान करेगा। पार्टनर के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे।

नेगेटिव - मौजूदा काम छोड़ने का इरादा न बनाएं। कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। कोई पुरानी घटना या परेशानी से आप दुखी और निराश हो सकते हैं। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है। आज दौड़-भाग ज्यादा हो सकती है। कामकाज बढ़ सकता है। नौकरी या बिजनेस से जुड़ा कोई मामला उलझने की संभावना भी है। फालतू खर्चा बढ़ने के योग हैं। किसी को न चाहते हुए भी पैसा उधार देना पड़ सकता है।

क्या करें - चेक और क्रेडिट कार्ड से लेन-देन न करें।

लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और आपको सहयोग करेगा। पार्टनर को उसकी पसंद का गिफ्ट दें तो आपका दिन बन सकता है।

करियर-  सरकारी कर्मचारियों को अधिकारियों से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कानून के स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- मामूली शारीरिक परेशानी हो सकती है। पुराने दर्द या चोट में आराम मिल सकता है।


कुंभ  - पॉजिटिव - नौकरी या धंधे में ज्यादा फायदा होने के योग हैं। आपका काम भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। बिजनेस बढ़ने के योग हैं। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। रूटीन लाइफ में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति का ट्रांसफर हो सकता है। आप मानसिक तौर पर बहुत सक्रिय रहेंगे। कई तरह के पूर्वाभास आपको हो सकते हैं। पढाई में मन लगेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिल सकती है। प्रेमी के साथ समय बीतेगा।

नेगेटिव - अचानक होने वाला कोई बदलाव भी आपको टेंशन दे सकता है। आज आपको भाइयों और दोस्तों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। कुछ कामों में एक्स्ट्रा मेहनत भी करनी पड़ सकती है।

क्या करें - कच्चा दूध और पानी मिलाकर तिलक लगाएं।

लव- पार्टनर के साथ चली आ रही परेशानियां खत्म होने की संभावना है। आपको अपने ही दोस्त या साथ के कर्मचारी से प्रपोजल मिल सकता है। ये प्रपोजल इनडायरेक्ट भी हो सकता है।

करियर-  बिजनेस में अच्छा फायदा होने के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन की बात चलेगी। काम ज्यादा है, लेकिन अच्छा है। स्टूडेंट्स को किसी की मदद से सफलता मिल सकती है।

हेल्थ- अपनी सेहत का ध्यान रखें। खान-पान में सावधानी रखें। ज्यादा मसालेदार भोजन से दूर रहें।



मीन - पॉजिटिव - चंद्रमा गोचर कुंडली के कर्म भाव में रहेगा। आज सभी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। सामूहिक तौर पर किए जाने वाले कामों में आप सफल हो सकते हैं। आपकी कोशिश सफल हो सकती है। आज आपकी ऊर्जा चरम पर हो सकती है और कोशिशें भी पूरी होंगी। जो काम हाथ में लेंगे, उसमें आराम से सफल हो सकते हैं।

नेगेटिव - प्रेमी या जीवनसाथी को कोई महंगी वस्तु गिफ्ट देने से बचें। पैसों के मामले में आपको सावधान भी रहना होगा। आप जिस समस्या को आसान समझ रहे हैं। वह थोड़ी कठिन हो सकती है।

क्या करें - गाय को गेहूं खिलाएं।

लव- पार्टनर के साथ समय बिताएंगे, लेकिन हो सकता पार्टनर आपके दिल की बात न समझ पाएं। फिर भी आपकी लव लाइफ अच्छी हो सकती है।

करियर-  कामकाज ज्यादा रहेंगे लेकिन आप निपटा लेंगे। आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कुछ स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा। पढ़ाई में सहयोग नहीं मिलने से दुखी भी हो सकते हैं।

हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। किसी भी तरह का शारीरिक जोखिम लेने से बचें।

 आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.