Halloween party ideas 2015

आज का राशिफल, दिनांक 11 अक्‍टूबर 2018 


आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड 


  मेष राश‍िफल 

आज आपका भाग्य आपका साथ देगा। धन के आगमन की संभावना रहेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम के विवाह की परिणती के लिए भाग्य आपका साथ देगा। लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा शुभ रहेगी। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में गुड़ प्रवाहित करें।            

    वृष राश‍िफल

 इंजीनियरिंग और मेडिकल के स्टूडेंट्स अपने कैरियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में छोटी छोटी बातों का तनाव बना रहेगा।   एजुकेशन, आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे।  उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। श्वांस और मधुमेह से कष्ट संभव रहेगा। घर से दूर यात्रा का सुअवसर प्राप्त होगा। लव लाइफ विवाह की परिणती की तरफ जा रही है। नारंगी और आसमानी रंग शुभ है। गो माता को केला  खिलाएं। श्री हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी है।  

. मिथुन राश‍िफल 

 राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता भरा दिन है। धन क व्यय की संभावना रहेगी। लव लाइफ सफल रहेगी। आज धार्मिक यात्रा का दिन है। दाम्पत्य जीवन में हर्ष बना रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है। नेत्र और उदर विकार की संभावनाएं रहेंगी। गरीबों में हरा वस्त्र बांटना पुण्य दायी है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। 

 कर्क राश‍िफल 

मन में धार्मिक भाव बना रहेगा। मैनेजमेंट और मेडिकल से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। बैंकिंग और आई टी के लोग अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारियों को खुश रखेंगे। टेक्निकल छात्रों के लिए आज का दिन उन्नतिकारक है। प्यार में कोई शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में बाधा रहेगी। सफेद और पीला रंग शुभ है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जप कर


सिंह राश‍िफल  

जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आज का दिन शुभ है। बैंकिंग और कार्पोरेट ला से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। छात्रों को शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज का रोमांटिक दिन आपके लिए एक सुखद एहसास रहेगा। आज का शुभ रंग है नारंगी। दाम्पत्य जीवन  बहुत अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। गेहूं का दान करें।

 कन्या राश‍िफल 

 राजनीति और प्रशासन से सम्बद्ध लोगों का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। आई टी, बैंकिंग और मीडिया के लोग अपने जॉब में उन्नति करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं आएंगी। प्यार में विवाह की परिणती आज काम आएगी। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी द्वारा दिया उपहार आपको प्यार  से भर देगा। आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। 

 तुला राश‍िफल  जॉब में चली आ रही समस्याएं आज हल होंगी। फ़िल्म और मीडिया में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगे। धन का आगमन होगा। आई टी और मार्केटिंग जॉब के लोग अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत डिनर होगी। स्वास्थ्य सुख में बी पी और मधुमेह से परेशानी आ सकती है। हरा रंग शुभ है। बहते जल में मिस्री  प्रवाहित करें। श्री सूक्त का पाठ करें।        

 वृश्चिक राश‍िफल

 मेडिकल, लॉ और मीडिया से संबद्ध छात्र अपने करियर को परिश्रम से नया मोड़ देंगे। आज अपने ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन होगा। किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल और पीला रंग शुभ है। श्री शिव जी की उपासना करते रहें। 

  धनु राश‍िफल

 विद्यार्थी शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आफिस के कार्यों  में व्यस्तता रहेगी। आई टी,बैंकिंग और मीडिया फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। लाभ की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। बहते जल में तिल और गुड़ प्रवाहित करें। श्री बजरंग बाण  का पाठ करें।  

मकर राश‍िफल 

  सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। इंजीनियरिंग और एम बी ए के स्टूडेंट्स को उनकी  मेहनत और पढ़ाई के प्रति लगन आज प्लेसमेंट दिलवा सकती है। मार्केटिंग और बैंकिंग फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। प्रेम में आशातीत  सफलता मिलेगी। अपने विचार को अभिवावक के सामने रखें। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। नीला रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। धन के व्यय से परेशान रहेंगे। विहंगों को दाना खिलाएं। कुत्ते को रोटी या बिस्किट दें।  



कुंभ राश‍िफल

  धन का आगमन हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सेल्स, मार्केटिंग तथा आई टी से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। आज आप व्यापार में लाभ की प्राप्ति करेंगे। आफिस में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। प्रेम और दाम्पत्य जीवन में भी मतभेद रहेगा। नीला और हरा रंग शुभ है । स्वास्थ्य सुख पहले से बेहतर रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। विहंगों को दाना खिलाएं। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

 मीन राश‍िफल

 इंजीनियरिंग और मेडिकल के विद्यार्थी सफल रहेंगे। फ़िल्म , मीडिया और बैंकिंग में जॉब करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में दिल की बात कहने का शानदार समय है। प्यार का इजहार कर सकते हैं। बी पी के बढ़ने से परेशानी हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। मंदिर में अन्न का दान करें। श्री विष्णु जी की पूजा करें। पिता और गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।   

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट  (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड   9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.