ऋषिकेश :
उत्तम सिंह
श्यामपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरीखुर्द में गौशाला के निकट विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। विशालकाय अजगर को पकड़ने में वन विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसी दौरान अजगर को पकड रहे वनकर्मी पर हमला कर घायल कर दिया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। घायल कर्मी का पास के ही निजी अस्पताल से उपचार कराया गया। ग्राम पंचायत खैरीखुर्द में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा के घर के समीप गौशाला के निकट विशालकाय अजगर कुंडली लगाए हुए था।
पशुओं को चार देने गए परिजनों की नजर जब इस विशाल अजगर पर पड़ी तो उनके होश फाख्ता हो गये। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। विशाल अजगर को देखने वालों का तांता लग गया। गौशाला के पास अजगर निकलने की सूचना पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा ने वन विभाग को दी।
वन विभाग के बिट अधिकारी राजेश बहुगुणा वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। विशालकाय अजगर को पकडने मे उन्हें बहुत मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह ग्रामीणों की सहायता से अजगर को काबू करने का प्रयास किया। अजगर को पकड़कर बोरे में बंद कर रहे वन्य जीव विशेषज्ञ अमन सिद्दिकी को अजगर ने हमला कर घायल कर दिया। अजगर के हमला करने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। बाद में घायल कर्मी का नजदीक के अस्पताल में उपचार कराया गया। बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा ने बताया कि अजगर की लंबाई 13 से 15 फुट व वजन लगभग 40 किलो था। वह कर्मियों ने अजगर को घने जंगल मे छोड़ दिया।
.png)
एक टिप्पणी भेजें