Halloween party ideas 2015

नरेंद्र नगर;

वाचस्पति रयाल

प्रदेश की कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में आज पुराने डी एम आवास, बस स्टैंड तथा क्लर्क्स क्वार्टर कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया गया।
इस सफाई अभियान में उप जिला अधिकारी नरेंद्र नगर लक्ष्मी राज चौहान ,पालिका के अधिशासी अधिकारी डीपी भट्ट के अलावा पालिका के सफाई व अन्य कर्मचारी सहित भाजपा कार्यकर्ता व नगर वासी शामिल थे।
सफाई अभियान से पूर्व भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए अपने आसपास की स्वच्छता बेहद जरूरी है, कहा निरंतर बढ़ रहे गंदगी के साम्राज्य से निपटने की चुनौती स्वीकार करने के साथ हमें नित्य प्रति सफाई को आवश्यक कार्य समझना होगा और सदैव सफाई के लिए हमारे हाथ आगे बढ़ने चाहिए।

उन्होंने कहा आज अमेरिका, जापान व जर्मनी जैसे विकसित देशों में प्लास्टिक पॉलिथीन का सबसे अधिक उपयोग होते हुए भी जमीन पर कहीं इसका तिनका तक खोजकर नहीं मिलता, इसका कारण है कि वह इस चाहिए दुष्परिणाम भली-भांति जानते और समझते हैं, हमें भी इस।  दिशा    में बेहद  जागरूक होने की आवश्यकता  है।
उन्होंने यह भी कहा    कि   बढ़ती जनसंख्या   के
दबाव, कटते व घटते  वनों   के साथ   साथ  मानव को आवश्यकतानुसार हो रहे बेतरतीब विकास की गति के बीच बिगड़ रहे पर्यावरण के संतुलन के लिए आज उपाय करने  की आवश्यकता है।
उपस्थित महानुभावो ने   कृषि मंत्री की बात का समर्थन करते हुए, पर्यावरण संरक्षण  पर जोर दिया और स्वछता अभियान  में भागीदारी निभाई।
सफाई अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर, प्रेम सिंह कैंतुरा, विजयपाल, सुमनपाल, राजवीर पुंडीर, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.