Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश  :
 उत्तम सिंह

 एम्स ऋषिकेश से निष्कासित कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का नौवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों को कोई भी प्रशासनिक प्रभाव न दिखने पर कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को क्रमिक अनशन शुरू करने का ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें कर्मचारियों ने पुनः अपनी पीड़ित बातों को बताया और कोई भी अश्वासन या प्रभाव का आभाव होना बताया | दिनभर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में स्थानीय लोगों का धरना स्थल पर आना जाना लगा रहा। धरने में उपस्थित शांति प्रसाद भट्ट प्रदेश अध्यक्ष यू. के.डी. ने कहा कि इन कर्मचारियों को जल्द ही वापस नही लिया गया तो हम वही उग्र आंदोलन को दोहराएंगे जो उत्तराखंड को पाने के लिए हर संभव बलिदान दिया |
धरना स्थल पर अमित सिंह कंडियाल, अजय सिंह बिष्ट ,सुधीर बहुगुणा,शेलेन्द्र पंवार, देवेश बहुगुणा ,सुमेर सिंह ,विनोद पुरोहित,दीपक रयाल, गौरव कैन्तुरा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.