Halloween party ideas 2015

देहरादून;

आज थाना राजपुर साकिया मंदिर में पुताई का काम करते हुए एक मजदूर को करंट लगने से मौत हो गयी। 

सूचना पर थाना राजपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर को आयुर्वेदिक अस्पताल राजपुर रोड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया।

तत्पश्चात प्राइवेट वाहन द्वारा घायल मजदूर उपरोक्त को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान जगदंबिका बक्स सिंह पुत्र भरत शरण सिंह निवासी ग्राम नरगोटा थाना दरियाबाग जनपद बाराबंकी बिहार हाल पता काठबांग्ला थाना राजपुर देहरादून उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई।

घटना की सूचना मृतक के परिवार को फोन द्वारा उसके पैतृक गांव में दे दी गई है| परिजनों के आने के पश्चात मृतक के पंचायत नामा व अन्य आवश्यक कार्यवाही की जाएगी|

वही एक अन्य मामले में को सीसीआर द्वारा थाना राजपुर पुलिस को दिन के समय सूचना दी गई की आईटी पार्क स्थित एल0आई0सी0 बिल्डिंग के पास  राज मिस्त्री का काम करते हुए पांचवी मंजिल से एक मजदूर के गिर गया है। |
इस सूचना पर थाना राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल मजदूर को 108 की मदद से दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया गया।
मृतक का नाम वारिस पुत्र अयूब निवासी ग्राम बाड़ा थाना जोकीहाट जनपद अररिया बिहार उम्र 35 वर्ष है।
थाना राजपुर पुलिस द्वारा मृतक के पंचायत नामा व अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है|


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.