ऋषिकेश :
निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान मायाकुंड ऋषिकेश में "राष्ट्रीय खेल दिवस" 29 अगस्त के उपलक्ष्य में हॉकी के महान् खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। स्कूल के निदेशक डॉ राजे नेगी ने बताया कि दुनिया भर में 'हॉकी के जादूगर' के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान् व कालजयी हॉकी खिलाड़ी 'मेजर ध्यानचंद सिंह' जिन्होंने भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया, उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके जन्मदिन 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
डॉ नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व असीम है। यह केवल इस दिन का जश्न मनाने के बारे में ही नहीं है बल्कि देश भर में खेलों और खेलों की भावना का जश्न मनाने के बारे में है। उत्सव का मतलब है कि इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालना और खेल के प्रति जनता का ध्यान आकर्षित करना। इस तरह के दिवस युवाओं को मान्यता देते हैं, रोजगार प्रदान करते हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में जागरूकता पैदा करते हैं।
देश के खेल प्रशंसक सभी विभिन्न खिलाड़ियों के काम की प्रंशसा करते हैं और उन सभी महानतम खिलाड़ियों की याद में इस दिन को बहुत उत्तेजना के साथ मनाया जाता है।
राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य खेल के महत्व के बारे में जागरुकता पैदा करना और मानव शरीर के अपने फायदे को समझने के लिए लोगों का ध्यान केंद्रित करना है।
लेकिन ये बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है कि आज तक की केंद्र सरकार द्वारा मेजर ध्यान चन्द्र को भारत रत्न नहीं दिया गया।उनकी इस उपेक्षा से आज भी भारतवर्ष के सभी खेल प्रेमी आहत है।
हमारी केंद्र सरकार से अपील है कि मेजर ध्यान चन्द्र को भारत रत्न दिया जाया। इस अवसर पर उत्तम सिंह असवाल, मीनाक्षी राणा,प्रिया क्षेत्री,प्रियंका कुकरेती,निधि शर्मा,दिव्या सक्सेना,रिचा रावत,दीपिका पंत,आशुतोष कुडियाल मौजूद रहे ।
.png)
एक टिप्पणी भेजें