Halloween party ideas 2015

बच्चों तथा महिलाओं ने बनायी रंग बिरंगी राखीयां
ऋषिकेश :

रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आ रहा है। भाई बहन के पवित्र प्रेम के इस पर्व की तैयारियां शुरू हो गई है, रक्षाबंधन के दिन बहने अपने भाईयों को राखी बांधेंगी और रक्षा का वचन लेगी, लेकिन देश की सरहद पर कई भाई एेसे है, जो पूरे देश की बहनों की रक्षा कर रहे हैं। एेसे ही सैनिक भाईयों को रक्षाबंधन के लिए मैत्री संस्था और स्कूली बच्चो के साथ कई बहनों ने राखी और अपना शुभकामना संदेश भेजे  बार्डर पर तैनात जवानों के लिए राखियां भेजी गई। 
मैत्री संस्था की महिलाओं ने और स्कूली बच्चो ने आवास विकास में शिवा एकेडमी में एकत्रित होकर यह राखियां जवानों के लिए डाकघर के माध्यम से भैजी तथा संस्था की महिलाऐ फोजी भाईयों को राखी बाँधने जाऐगी साथ ही हाथ से बनाए और लिखे हुए ग्रीटिंग कार्ड भी भेजे हैं। राखियां भेजने के लिए महिलाओं और बच्चो में काफी उत्साह नजर आया और वे खुशी का इजहार कर रहे थे !
स्कूल प्रांगण में एेसा उत्साह था मानो आज ही रक्षाबंधन का पर्व हो, सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे थे, कोई शुभकामना संदेश लिफाफे में बंद कर रहा था, तो कोई राखियों के बक्सों पर डेकोरेशन कर रहा था। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने बताया कि हमारी संस्था की ओर से पहले भी जवान भाईयों के लिए राखी भेजी गई है। जिसमे कई  राखियां और ग्रीटिंग आज भेजे गये संस्था का प्रयास है की बच्चे भी सिखे की रक्षा बन्धन का त्योहार हमारे लिऐ कितना महत्वपूर्ण है सभी राखियां स्वदेशी है।
 इसमें से बच्चो ने खुद ही  राखी बनाई ग्रीटीगं कार्ड  हाथ से बनाए कुछ बच्चो ने त्रिरंगे वाली राखीयां वनाई थी रक्षाबंधन पर्व पर हमारे जवान भाई हमारी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं, हमारी सुरक्षा की खातिर वे त्योहार मनाने अपने घर भी नहीं जाते, एेसे में देश की बहनों का यह कत्तर्व्य बनता है कि वे जवान भाईयों को खुशी के कुछ पल दे। इससे उन्हें पारिवारिक एहसास होगा।

 उतरकाशी की मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद बच्ची को मारा गया उस बच्ची की आत्मा शांति के लिऐ एक मिनट का मौन  भी रखा ।
राखियां, ग्रीटिंग, हल्दी, कुमकुम, नारियल, आदि भेजे गये स्कूल के प्रधानाचार्य सालनी बिष्ट आर्ट के माध्यम से बच्चों दृारा बनाई राखी में सोनी राजपूत का विषेश योगदान था अन्य सदस्य ने भागीदारी निभाई और इस पुनित कार्य के साक्षी बने।मैत्री संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी, चन्द्रकांता जोशी, निशा शर्मा , सीमा डिमरी, मीना नेगी  ,सुषमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.