Halloween party ideas 2015

   ऋषिकेश :

उत्तम सिंह

शनिवार को गढ़वाल महासभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर सिफारिश म्यूजिक की नई प्रस्तुति "ठंडो रे ठंडो" वीडियो गीत का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि समाज सेवी कमल सिंह राणा,गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी,युवा गायक एवं संगीतकार विकास बहुगुणा,लोक गायक धूम सिंह रावत एवं सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए गढ़वाली,कुमाऊनी एवं जौनसारी एलबम को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया।शनिवार को मायाकुंड स्तिथ निशुल्क उड़ान स्कूल में गढ़वाल महासभा द्वारा सिफारिश म्यूजिक एवं आइसोबेरिक प्रोडक्सन की नई वीडियो एलबम ठंडो रे ठंडो का भव्य लोकार्पण किया गया।एलबम के निर्देशक एवं संगीतकार विकास बहुगुणा एवं गिटारिस्ट अमित बडोनी ने बताया कि इससे पहले भी उनकी एलबम याद किले तू आणि सुपरहिट रही थी। ठंडो रेे ठंडो  गीत गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का प्रसिद्ध गीत रहा है, जिसे एक नए रूप एवं अंदाज में आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ पेश किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी बोलीं भाषा,लोक गीत संगीत के प्रति प्रेरित करना है।गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने कहा कि आज  युवा पीढ़ी अपनी मूल संस्कृति को भूलती जा रही है इसके संबर्धन के लिए सरकार भी पहल करे,तो उभरते कलाकारों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। डॉ नेगी ने कहा कि एक और जहां दिल्ली की राज्य सरकार ने अपने राज्य में गढ़वाली एवं कुमाऊनी एकेडमी स्थापित करने जा रही है वहीं राज्य गठन के सत्रह वर्ष बाद भी उत्तराखंड राज्य में एकड़मी का गठन सही प्रकार से ना हो पाने के कारण आंचलिक भाषा पर खतरा मंडरा रहा है। इस अवसर खुशी राम बडथ्वाल,मनोहर चौहान,उत्तम असवाल,दीपक शर्मा,रवि सिंह,जयदेव रतूड़ी,स्पर्श संगल,अंजलि पुरोहित,महक गर्ग,प्रियंका रावत,मानसी शर्मा,पायल गंगनेजा,अभिनव कटारिया,अमन नेगी,रवि कुकरेती, मीनाक्षी राणा,प्रिया क्षेत्री,प्रियंका कुकरेती,मंजू देवी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.