श्यामपुर :
एम्स ऋषिकेश से निकाले गए आउटसोर्स कर्मचारियों का दस सूत्रीय माँगो को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया । विवादों में घिरे रहने वाले एम्स ऋषिकेश पर इस बार युवाओं को बेरोजगार बनाने का इल्जाम लगा है। केंद्रीय मंत्री यहां आकर कह चुके है कि एम्स से युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिलेंगे, देवभूमि पर एक अनुपम सिरुआत है एम्स। परंतु, कभी स्वास्घ्य सुविधाओं और कभी नौकरी में धांधलेबाजी को लेकर यहां धरने प्रदर्शन होते रहते है। बिना कारण कई सालों से कार्य करनेवाले आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटाये जाने को लेकर कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरु हो गया है ।
धरने पर बैठने वालों मे अजय सिंह, सुधीर बहुगुणा, अमित कंडियाल, मुकुल,सुमेर सिंह, महेश कोठारी ,देवेश बहुगुणा, शैलेन्द्र पंवार,दीपक रयाल,आशीष बलोनी आदि मौजूद रहे ।
.png)
एक टिप्पणी भेजें