उत्तरकाशी;
चिरंजीव सेमवाल
शुक्रवार देररात्रि को डुंडा के भखडा गांव में अज्ञात लोगों द्वारा एक 12 वर्ष की मासूम किशोरी को घर से अगवा कर सामूहिक बलात्कार के बाद निर्मम हत्या कर दी गयी थी।
इस घटना से पहाड़ की शांतवादियों में लोगों में सनसनी फैल गयी हैं।
स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति भारी गुस्सा हैं कि आखिर 24 घंटों के बाद भी दरिंदों को पुलिस गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई है ?
उधर प्रशासन ने पहाड़ के 5 जनपदों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी है। इससे उत्तरकाशी में कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो चुके हैं। उत्तरकाशी की हम बात करें तो, यहां व्यापार मंडल ने पूरा बाजार बंद कर आंदोलन के समर्थन में खड़े हो गए हैं।
उधर स्थानीय लोगों ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को सुबह से ही चक्का जाम कर दिया उत्तरकाशी में पेट्रोल पंप सहित तमाम आवश्यक सेवाओं को बंद कर कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो चुके हैं।
शासन ने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए आईजी गढ़वाल संजय कुमार गुंजाल को उत्तरकाशी भेजा है। भारी पुलिस वालों के साथ कानूनी व्यवस्थाओं एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च गश्त कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें