Halloween party ideas 2015

रुद्रप्रयाग;
जनपद रुद्रप्रयाग में  इस समय अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, मजदूरों, किरायेदारों के सत्यापन की कार्यवाही पुलिस द्वारा जारी  है। इसी कार्यवाही के दौरान 29 अगस्त को ,थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा मनसूना रोड़ पर सत्यापन एवं नियमित चैकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों के कब्जे से अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी है।
जिनको गिरफ्तार कर थाना ऊखीमठ पर धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
उक्त व्यक्तियों द्बारा अवैध रूप से कब्जे में रखी विस्फोटक सामग्री के सम्बन्ध में पुलिस उपाधीक्षक, गुप्तकाशी  अभय कुमार सिंह एवं स्वयं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अजय सिंह द्वारा भी पूछताछ की गयी है।
बरामद अवैध विस्फोटक सामग्री में 15 ज़िलेटिन की छड़ें, 7 डेटोनेटर और 53 कोटेक्स वायर बरामद किए गए। गिरफ्तार व्यक्तियो में बृजेश सिंह रावत पुत्र  मंगत सिंह रावत निवासी ग्राम गिरिया, सरुणा, पो0 मनसूना, तहसील व थाना ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग एवम सूरज सिंह बिष्ट पुत्र स्व0 श्री चैत सिंह निवासी ग्राम गैड़, पो0 मनसूना, तहसील व थाना ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग थे।
पुलिस टीम  में - थानाध्यक्ष ऊखीमठ/निरीक्षक श्री होशियार सिंह पंखोली और आरक्षी स्वरूप कुमार शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.