जकार्ता:
संदीप रावत (ब्यूरो)
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। जकार्ता एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने हांगकांग की टीम को प्रारम्भिक लीग चरण में रिकॉर्ड 26-0 के विशाल अंतर से मात दी।
भारतीय हॉकी टीम का 18 वे एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुष हॉकी इतिहास में भारत की ये सबसे बड़ी जीत है।
आज के मैच में भारत के आकाशदीप सिंह ने दूसरे मिनट में ही मैच
का पहला गोल किया। उसके बाद तीसरे मिनट में मनप्रीत सिंह ने गोल कर दिया।
भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह और ललित उपाध्याय ने 4-4
गोल किए। आकाशदीप सिंह ने 3 और वरुण कुमार-मनप्रीत सिंह ने 2-2 किए। सुनील,
विवेक सागर, अमित, चिंगलेन्साना, मंदीप, सिमरनजीत और दिलप्रीत ने 1-1 गोल
दागे।
विदित हो की इसी एशियाई खेलों में दो दिन पूर्व
भारतीय महिला टीम ने कजाकिस्तान की टीम को विशाल 21-0 से मात दी थी।1982
दिल्ली एशियाड खेलो में महिला टीम ने हांगकांग को 22-0 से परास्त किया
था,यह रिकॉर्ड अभी भी 36 साल बाद कायम है।
इससे पहले भारत ने 1932 लॉस एंजेलिस 10 वे ओलंपिक खेलों में अमेरिका को 24-1 से हराया था।इस मैच में हॉकी के जादूगर माने जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने 08 गोल किये थे व रूप सिंह ने 10 गोल किये थे।यह भारतीय हॉकी का स्वर्णिम वक़्त था ।भारत ने इसी ओलिंपिक में आगे चलकर स्वर्ण पदक हासिल किया था।यह भारतीय टीम का लगातार तीसरा स्वर्ण पदक था। गौरतलब है कि ओलिम्पिक हॉकी में भारत 08 स्वर्ण पदक,01 रजत व दो कांस्य पदक जीत चुका है। वही एशियाई खेलों जो 1951 में नई दिल्ली में प्रथम बार आयोजित किये गए थे,में भारत ने स्वर्ण जीता था ।
--
एक टिप्पणी भेजें