आज आपका दिन?आज 3 अगस्त 2018 को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड
कैसा रहेगा आज का दिन और किसकी चमकेगी किस्मत। हर राशि का विस्तृत औऱ सटीक दैनिक राशिफल यहां जानिए। प्रेम में किसकी होगी तकरार और कौन कर पाएगा रोमांस। नौकरी और व्यापार के सिलसिले में किसकी लगेगी लॉटरी। कैसी रहेगी सेहत और किसको बरतनी होगी सावधानियां। किस राशि के चमकेंगे सितारे और कौन होगा आज मायूस। अपनी राशि के अनुसार जानिए 3 अगस्त 2018 के पूरे दिन का राशिफल
आज का मेष राशिफल, 3 अगस्त 2018
3 अगस्त 2018 को मेष राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है?जिन चीजों को लेकर मन में असंतोष है, वहां कुछ नया करने की कोशिश करें। वास्तव में जीवन के कई क्षेत्रों में नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है। दूसरों का व्यवहार आपकी समझ से परे हो सकता है। रोमांस के क्षेत्र में नया दौर भी शुरू हो सकता है। काम ज्यादा रहेगा। बिजनेस के मामलों में जवाबदारी और बढ़ सकती है। दिल और दिमाग का पूरा इस्तेमाल होगा।
नेगेटिव समझदारी और सावधानी से काम लें। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। पुत्र से सहयोग नहीं मिलने के कारण परेशान हो सकते हैं। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार की समस्याएं बनी रहेंगी।
3 अगस्त 2018 को मेष राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?2 बूंद गंगाजल पिएं। 3 अगस्त 2018 को मेष राशि का लव फैक्टरअविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा है। पार्टनर से सुख और प्रेम मिलेगा। 3 अगस्त 2018 को मेष राशि का करियरनौकरी और बिजनेस के फैसले भावनाओं में आ कर न लें। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।
फैमिली आज आप अपने मन में दबी बातें परिवार वालों के सामने रख सकते हैं।
3 अगस्त 2018 को मेष राशि वालों की सेहतवाहन का उपयोग सावधानी से करें। दुर्घटना होने के योग हैं।
आज का वृष राशिफल, 3 अगस्त 2018
3 अगस्त 2018 को वृष राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है?आपको नए और पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। आज आप सकारात्मक रहेंगे और आपके मन में कई उम्मीदें भी रहेंगी। कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे, तो आज आप अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं। अपनी योजना छोड़कर दूसरों के साथ काम करें और अलग तरह से करें तो सबका सहयोग भी आपको मिल सकता है। आपके कॉन्टैक्ट भी पॉवरफुल होंगे। आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है।
नेगेटिव आपकी कुछ चिंताएं आपके लिए ही रुकावटेंं बन सकती हैं। कोई नया काम शुरू न करें। रोजमर्रा के हर काम में सावधानी रखें। अपने रहस्य किसी को न बताएं और बिना मांगी सलाह भी न दें।
3 अगस्त 2018 को वृष राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?अनार खाएं या जूस पिएं।3 अगस्त 2018 को वृष राशि का लव फैक्टरआपका व्यवहार पार्टनर को खुशी देगा। प्रेम और उपहार के लिए समय अच्छा रहेगा।3 अगस्त 2018 को वृष राशि का करियरकर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अपने काम पर पूरी नजरे रखें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा। कुछ स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
फैमिली आपके लिए परिवार, जमीनजायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार बहुत खास हो सकते हैं।
3 अगस्त 2018 को वृष राशि वालों की सेहतथकान और नींद की कमी से परेशान हो सकते हैं।
आज का मिथुन राशिफल, 3 अगस्त 2018
3 अगस्त 2018 को मिथुन राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है?आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है। किसी की मदद भी मिल सकती है। अचानक सूझने वाली बात या अचानक मिलने वाला कोई व्यक्ति आपके जीवन पर गहरा असर डालने वाला साबित होगा। आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे। आपके मन में आने वाले दिनों के लिए कुछ निवेश करने की इच्छा भी तेज हो सकती है। जमीनजायदाद खरीदने में आपका ध्यान रहेगा। रोमांस का कोई मौका अप्रत्याशित ढंग से आपको मिल सकता है। लोग आपका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी।
3 अगस्त 2018 को मिथुन राशि वालों के लिए नेगेटिव क्या है?आपके कुछ काम अटक सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने के भी योग हैं। छोटीछोटी बातों पर गुस्सा करने से आपका ही नुकसान हो सकता है।
3 अगस्त 2018 को मिथुन राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?पत्ते वाली सब्जियां खाएं। 3 अगस्त 2018 को मिथुन राशि का लव फैक्टरपार्टनर से सहयोग न मिलने पर कुछ उदासी रहेगी, लेकिन थोड़े समय में बात बन जाएगी।3 अगस्त 2018 को मिथुन राशि का करियरअचानक कहीं पैसा भी अटक सकता है। कामकाज में रुकावटेंं आने के योग बन रहे हैं। कुछ स्टूडेंट्स अपनी मेहनत से खुश नहीं रहेंगे। कॉमर्स वाले और कानूनी फील्ड से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।
फैमिली आप परिवार और संतान में व्यस्त रहेंगे। कुछ पारिवारिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा।
3 अगस्त 2018 को मिथुन राशि वालों की सेहतपेट की पुरानी बीमारी खत्म हो सकती है या आपको आराम मिल सकता है।
आज का कर्क राशिफल, 3 अगस्त 2018
3 अगस्त 2018 को कर्क राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है?आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। मन की चिंता, व्याकुलता और बेचैनी खत्म हो सकती है। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे तो नतीजे आपके फेवर में आ सकते हैं। घर और ऑफिस, दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। खुद का कोई बिजनेस है तो उस पर पूरा ध्यान रहेगा। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। फालतू भागदौड़ खत्म हो सकती है। आप किसी दूसरे स्थान पर और एकांत में बैठकर पढ़ें। 3 अगस्त 2018 को कर्क राशि वालों के लिए नेगेटिव क्या है?आपको अपना ध्यान रखना होगा। सेहत में कोई समस्या भी आ सकती है, छिटपुट चोट लगने के योग हैं। आपके नियमित मिलने वालों में से ही कुछ लोगों का व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। उनसे निपटने में आपको समझदारी और चतुराई से काम लेना होगा।
3 अगस्त 2018 को कर्क राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाएं।
3 अगस्त 2018 को कर्क राशि का लव फैक्टरकिसी को प्रपोज करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन सोच समझ कर ये काम करें।3 अगस्त 2018 को कर्क राशि का करियरनौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है, लेकिन आपकी इनकम में कमी आ सकती है। स्टूडेंट्स थोड़े परेशान रहेंगे।
फैमिली परिवार के चले आ रहे मामले आसानी से सुलझा सकते हैं। आपका ज्यादातर ध्यान निजी मामलों पर रहेगा।
3 अगस्त 2018 को कर्क राशि वालों की सेहतथकान या तनाव की शिकायत भी हो सकती है।
आज का सिंह राशिफल, 3 अगस्त 2018
पॉजिटिव आज आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। उम्मीद के अनुसार आपको मेहनत का फल मिल सकता है। अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना बन रही है। दाम्पत्य जीवन भी आपके लिए सुखद रहेगा। आज आप कई तरह के विचारों, नजदीकी रिश्तेदारों और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं में व्यस्त रहेंगे। ऐसी वस्तुएं खरीदने का भी मन बन सकता है। आप लोगों से कई तरह की बातें करेंगे और आपको कोई ज्ञान या काम की बात भी पता चल सकती है।
3 अगस्त 2018 को सिंह राशि वालों के लिए नेगेटिव क्या है?करियर और नौकरी से जुड़े मामलों में अचानक कोई फैसला करने से बचें। मन में किसी न किसी तरह की बेचैनी रहेगी। काम भी ज्यादा रहेगा। दिन भर भागदौड़ रहेगी। ठीक से योजना न बनाने के कारण आपका काफी समय खराब हो सकता है।
3 अगस्त 2018 को सिंह राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?खाना खाने के बाद गुड़ खाएं।
3 अगस्त 2018 को सिंह राशि का लव फैक्टरदाम्पत्य जीवन से तनाव खत्म हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। 3 अगस्त 2018 को सिंह राशि का करियरआर्थिक मामलों में सुधार हो सकता है। नए कॉन्टैक्ट से फायदा हो सकता है। कामकाज की तारीफ भी होगी। स्टूडेंट्स को सहयोग मिल सकता है। दिन भी ठीकठाक ही रहेगा।
फैमिली आज आप पारिवारिक खर्चों में कमी करने की कोशिश कर सकत हैं। इसके लिए किसी तरह की प्लानिंग भी आप बना सकते हैं।
3 अगस्त 2018 को सिंह राशि वालों की सेहतभारी भोजन करने से परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान भी रहें।
आज का कन्या राशिफल, 3 अगस्त 2018
3 अगस्त 2018 को कन्या राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है?आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। पैसों के मामलों पर आपको काफी समय देना होगा। आपके सामने पैसों के क्षेत्र की कोई स्थिति थोड़ी उलझी हुई है, तो सही लोगों से सलाह करने से फायदा होगा। कुछ नए सुझाव भी आपको मिल सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार लाने में सफल रहेंगे। धैर्यपूर्वक किसी भी काम की पहल करें तो रिश्तेदारों और खासतौर से भाईबहनों से संबंधों में सुधार होगा। आप चाहें तो एक हद तक जोखिम भी ले सकते हैं। वाहन सुख भी मिलेगा।
3 अगस्त 2018 को कन्या राशि वालों के लिए नेगेटिव क्या है?साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति के कारण आपको परेशानी बढ़ने के योग हैं। आज भी आपके सामने किसी फालतू वस्तु या फालतू काम में पैसे खर्च करने जैसी स्थिति बन सकती है। सावधान रहें। पूरी बात समझे बिना कोई फैसला लेने की गलती न करें। विवाद और किसी भी तरह के झगड़े से बचने की कोशिश करें। 3 अगस्त 2018 को कन्या राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?चने की दाल खाएं।
3 अगस्त 2018 को कन्या राशि का लव फैक्टरकिसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो आज न करें।3 अगस्त 2018 को कन्या राशि का करियरबिजनेस में आपकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। कामकाज बढ़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से भी अच्छे संबंध बनेंगे।
फैमिली पुरानी पारिवारिक समस्याओं का समाधान आज आपको मिल सकता है।
3 अगस्त 2018 को कन्या राशि वालों की सेहतगले के रोग हो सकते हैं। सावधान रहें। मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।
आज का तुला राशिफल, 3 अगस्त 2018
3 अगस्त 2018 को तुला राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है?आप हर स्थिति में खुद को प्रस्तुत करने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी बात कहने के अंदाज से आप लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आप अपने सामने आने वाले विकल्पों पर विचार करने के लिए थोड़ा समय निकालें। सफलता आपके आसपास के माहौल पर निर्भर है। आपके मन में जो भी योजना है, उसे जिन लोगों के सामने रखना है, वहां पेश करें।
3 अगस्त 2018 को तुला राशि वालों के लिए नेगेटिव क्या है?आप कुछ खास मामलों में किसी भी तरह की देरी न करें। अपने काम न टालें। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। कुछ छोटे कामों में परेशानियां रहेंगी। इनकम के अनुसार ही खर्चा करें तो अच्छा रहेगा। अपने आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखना होगा। ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति भी बन सकती है। छिटपुट नाराजगी से अपने भविष्य और अपने लिए महत्वपूर्ण मामलों को प्रभावित न होने दें। जोश में आकर नया निवेश न करें। कामकाज में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
3 अगस्त 2018 को तुला राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?मसालेदार भोजन न करें।
3 अगस्त 2018 को तुला राशि का लव फैक्टरआज तुला राशि वाले लोगों को लव पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। 3 अगस्त 2018 को तुला राशि का करियरऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद भी हो सकता है। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।
फैमिली किसी बात पर थोड़ी बेचैनी भी हो सकती है। इसकी भड़ास परिवार वालों पर न निकालें।
3 अगस्त 2018 को तुला राशि वालों की सेहतआपकी सेहत सामान्य रहेगी।
आज का वृश्चिक राशिफल, 3 अगस्त 2018
3 अगस्त 2018 को वृश्चिक राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है?करियर से निजी जीवन तक कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। जो कि आपके फेवर में ही होंगे। कुछ ऐसी बातें आपके दिलदिमाग में आ सकती हैं, जिनसे आपका मनोबल बढ़ जाएगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आपको कॉन्फिडेंस के कारण जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है। सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है। कई नई चीजें समझने का मौका मिलेगा। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। दूसरे देश, भाषा या संस्कृति के लोगों से संपर्क हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों और दिनचर्या में बदलाव की स्थिति बन सकती है। कर्मचारियों पर ध्यान दें।
3 अगस्त 2018 को वृश्चिक राशि वालों के लिए नेगेटिव क्या है?जो चीज या काम अटक रहा है उसे वैसा ही छोड़ दें। कोई बड़ा कदम भी उठाने से बचें। आसपास के किसी व्यक्ति को आज आपसे जलन भी हो सकती है। आपके खिलाफ कोई योजना बन सकती है। आपको कुछ मामलों में अनिश्चितता महसूस हो सकती है। कोई फैसला करने में भी समस्या महसूस होगी।
3 अगस्त 2018 को वृश्चिक राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?चने खाएं।
3 अगस्त 2018 को वृश्चिक राशि का लव फैक्टरकोई बड़ा फैसला भावुक होकर न लें। नहीं तो नुकसान भी हो सकता है।3 अगस्त 2018 को वृश्चिक राशि का करियरबेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। सफलता के कई मौके मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स थकान और आलस्य में पढ़ाई टाल सकते हैं।
फैमिली पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। घर के सामानों की खरीददारी भी होने के योग बन रहे हैं।
3 अगस्त 2018 को वृश्चिक राशि वालों की सेहतआप अपनी सेहत पर ध्यान दें। शारीरिक सुख में कमी हो सकती है। आपका खर्चा भी बढ़ सकता है।
आज का धनु राशिफल, 3 अगस्त 2018
3 अगस्त 2018 को धनु राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है?आज किया गया काम आपकी तरक्की में जुड़ सकता है। पूरा ध्यान अपने महत्व के कार्यों पर रखें। कई तरह के लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों और ऑफिस में अधिकारियों से खास बातचीत हो सकती है। आपका सोचा हुआ काम हो जाएगा। भागीदारी में फायदेमंद फैसले भी हो सकते हैं।
3 अगस्त 2018 को धनु राशि वालों के लिए नेगेटिव क्या है?कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहें। ऑफिस में आपके आसपास के लोगों की हरकतें या उनका काम आपके काम में बारबार रुकावटें पैदा कर सकता है। ऑफिस में कामकाज बहुत रहेगा। मानसिक थकान महसूस करेंगे। कुछ लोग आपकी उदारता का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई होगी। ज्यादा न सोचें। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं। 3 अगस्त 2018 को धनु राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?घर के पूजा स्थान से 1 फूल उठाकर अपने पास रखें।
3 अगस्त 2018 को धनु राशि का लव फैक्टरलव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। पार्टनर आपको मनाने के जतन कर सकता है।3 अगस्त 2018 को धनु राशि का करियरकुछ मामलों में आज आप परेशान हो सकते हैं। पैसों के लेनदेन में किसी पर भी भरोसा न करें। धनु राशि वाले स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिल सकते हैं। दिन ठीकठाक ही रहेगा।
फैमिली परिवार के बड़े लोगों से किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है।
3 अगस्त 2018 को धनु राशि वालों की सेहतशारीरिक रूप से ज्यादा नहीं, लेकिन मामूली परेशानियां जरूर रहेंगी।
आज का मकर राशिफल, 3 अगस्त 2018
3 अगस्त 2018 को मकर राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है?आपका मूड अच्छा रहेगा। अपने कामकाज से जुड़ा कोई नया प्लान बन सकता है। नए आइडिया दिमाग में आ सकते हैं। कोई नया काम करना चाह रहे हैं तो कर दें। दोस्त और आसपास के लोग आपकी मदद कर सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं।
3 अगस्त 2018 को मकर राशि वालों के लिए नेगेटिव क्या है?आपका फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है। आप कुछ कामों में जल्दबाजी करेंगे तो वो बिगड़ भी सकते हैं। आपका बुरा व्यवहार आपके कुछ कॉन्टैक्ट कम कर सकता है। संभलकर रहें। खुद पर नियंत्रण रखें।
3 अगस्त 2018 को मकर राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?फिटकरी का टुकड़ा पानी में बहा दें।
3 अगस्त 2018 को मकर राशि का लव फैक्टरआपका पार्टनर संवेदनशील मूड में रहेगा। आपकी भावनाओं का सम्मान होगा।3 अगस्त 2018 को मकर राशि का करियरबिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिल सकता है। कार्यस्थल पर सोचसमझकर बोलें। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।
फैमिली परिवार या रिश्तों में किसी खास बात को लेकर जो गलतफहमी थी उसका शंका समाधान हो जाएगा।
3 अगस्त 2018 को मकर राशि वालों की सेहतआपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पैर और सिर दर्द भी हो सकता है।
आज का कुंभ राशिफल, 3 अगस्त 2018
3 अगस्त 2018 को कुंभ राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है?आप तुरंत सफलता और तारीफ की इच्छा रखेंगे। घर पर हैं, तो सेहत ठीक रहेगी। कुछ नया करने की इच्छा भी होगी। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। आप हर स्थिति में उन कामों पर ध्यान दें जो आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। व्यवहारकुशलता से आपको अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। 3 अगस्त 2018 को कुंभ राशि वालों के लिए नेगेटिव क्या है?आज आप इधरउधर की बातों में अपना नुकसान कर सकते हैं। पैसे की उलझनों में भी आप व्यस्त रहेंगे। पैसों के मामले में जो नतीजे मिलेंगे वो आपकी सोच से अलग रहेंगे। आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है। अपना सामान जांच लें। कुछ कमज्यादा हो सकता है। पैसे को भूलकर पार्टनर के लिए समय निकालें। आज आप वाहन सावधानी से चलाएं।
3 अगस्त 2018 को कुंभ राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?इलाइची वाला दूध पिएं।
3 अगस्त 2018 को कुंभ राशि का लव फैक्टरप्रेम संबंधों के बीच पैसों को न आने दें वरना लंबे समय के लिए संबंधों में दरार भी आ सकती है।3 अगस्त 2018 को कुंभ राशि का करियरनए बिजनेस की ओर आकर्षित हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव का योग भी बन रहा है। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत वाला दिन भी रहेगा।
फैमिली आपकी किसी कड़वी बात के कारण पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है।
3 अगस्त 2018 को कुंभ राशि वालों की सेहतसेहत में भी सुधार हो सकता है। पुराने रोग दूर होंगे।
आज का मीन राशिफल, 3 अगस्त 2018
3 अगस्त 2018 को मीन राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है?ऑफिस के किसी काम से यात्रा के योग बन रहे हैं। जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद हो सकती है। आप विदेश में नौकरी की कोशिश कर रहे हैं, तो कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। हर स्थिति में पैसों के मामलों में कुछ नया और कुछ शुभ होगा, जिसमें आपके पार्टनर या जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। जीवन में कुछ नया और सकारात्मक बदलाव करने में आप सफल हो सकते हैं। तनाव और दबाव ज्यादा नहीं टिकेंगे। कोई मदद करें तो सफलता मिल सकती है। आपकी कोशिशें सफल हो जाएगी। सुख के साधनों पर भी खर्चा होगा। पार्टनर से सहयोग मिल सकता है।
3 अगस्त 2018 को मीन राशि वालों के लिए नेगेटिव क्या है?अप्रत्याशित लोगों की पार्टनरशिप में कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। पार्टनर को पार्टनर ही रहने दें। उसे सीमा में ही रहने दें, ऐसे काम करने के लिए न उकसाएं जिससे वो आप पर हावी हो जाए। आपके सामने नई समस्या भी है और पुरानी भी। आप उनमें उलझे रह सकते हैं। आलस्य के कारण कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। 3 अगस्त 2018 को मीन राशि वाले क्या करें, क्या ना करें?एलोवेरा का जूस पिएं।
3 अगस्त 2018 को मीन राशि का लव फैक्टरजीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग बन रहे हैं। 3 अगस्त 2018 को मीन राशि का करियरबिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन नकारात्मक हो सकता है। आज आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है।
फैमिली आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर परेशान थे, तो आपके मामले सुलझ जाएंगे।
3 अगस्त 2018 को मीन राशि वालों की सेहतआपकी सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग दूर होने के योग बन रहे हैं, लेकिन मोटापे के शिकार लोगों के लिए परेशानी वाला दिन रहेगा।
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून उत्तराखंड
9690551777
एक टिप्पणी भेजें