Halloween party ideas 2015


मेष राशि:
चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेगा। आज पैसों का दबाव खत्म हो जाएगा। राहत मिलने लगेगी। पैसों के क्षेत्र में कुछ अच्छे मौके आज आपको मिल सकते हैं। आपको कुछ खास अनुभूतियां और पूर्वाभास भी होगा। मन की चिंताएं खत्म हो सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी। किसी खास काम की पूरी तैयारी कर चुके हैं तो सफलता निश्चित ही मिल जाएगी। धैर्य रखें। आपका बिजनेस भी बढ़ सकता है। बिजनेस और नौकरी में सफलता मिलेगी। विपरीत लिंग वाले लोगों के प्रति आकर्षण होगा। दाम्पत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी। आज आप ज्यादातर मामलों में सफल रहेंगे। कुछ वादे और सौदे आज आपको करने पड़ सकते हैं जो अचानक ही होंगे।

वृष:

अधिकारियों से मेल-जोल बढ़ेगा। इनकम और खर्चे की स्थिति संतुलित रहेगी। आप लोगों के साथ मिल कर धन कमाने के अच्छे मौके तैयार कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से समय थोड़ा ठीक रहेगा। जीवन के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। नई कला, साहित्य और संगीत में आपकी रुचि होगी।

 आज आप अकेले कोशिश करेंगे, तो कोई अच्छा खासा मौका भी हाथ से छूट सकता है। राजनीति और धन से जुड़े मामलों पर किसी के साथ बहस में न उलझे। दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। आज आपकी छोटी सोच आपको ही शर्मिंदा भी करवा सकती है। लेन-देन में जोखिम न लें।

मिथुन:

मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। पैसों से जुड़ा कोई अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरी-धंधे के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। सुस्ती महसूस करने के बावजूद, महज मानसिक ऊर्जा के दम पर आज आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। जरूरी काम आप आज ही निपटाएंगे। दूसरों की मदद करने का कोई मौका न गंवाए। सोचे हुए कामों में सफलता मिल सकती है। आपका परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से अपेक्षाएं कुछ ज्यादा रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा आज बढ़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लें। आपका आकर्षण बढ़ेगा।

 एक्स्ट्रा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। नई नौकरी का माहौल आपको ज्यादा रास नहीं आएगा। कुछ बातें आपको समझ नहीं आएंगी और आपकी इच्छा अनुसार काम नहीं होने के कारण आपका मूड भी बिगड़ सकता है। आप जरूरत से ज्यादा भावुक भी हो सकते हैं। ये स्थिति आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी।

कर्क :
आज आप लोगों की मदद और सेवा भी कर सकते हैं। कामकाज के सकारात्मक परिणाम आपको मिल सकते हैं। आप नियम-कानून और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर समर्पित हो सकते हैं। आप सही योजनाएं बनाएंगे और सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। आज आप अपने कुछ पुराने और अच्छे दोस्तों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर सकते हैं और उसमें सफल भी हो सकते हैं। आपको जो सलाह और जानकारी मिलेगी, वह आपके लिए बहुत काम की साबित होगी। आपका पूरा ध्यान आगे बढ़ने में रहेगा। नए काम शुरू होने के योग बन रहे हैं।
  परिवार के लोगों की फरमाइश पूरा करने में आपका काफी समय निकल सकता है। आज आप अपने बहुत से कामों को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। छोटी-मोटी बीमारियां आपको तकलीफ दे सकती है। थोड़ा सावधान रहें। कठोर भाषा का प्रयोग न करें। खुद पर नियंत्रण रखें। खर्च ज्यादा हो सकता है।

सिंह:
 आप लगभग हर काम में सफल हो सकते हैं। लगभग सभी लोगों को प्रभावित करने में भी आपको सफलता मिल सकती है। रहस्यमय और गुप्त विद्याओं को जानने की उत्सुकता रहेगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा। संतान से मदद मिल सकती है। नौकरी में सफलता मिलेगी। भौतिक सुख सुविधाएं मिलेंगी और धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आज आपको जमीन से भी फायदा हो सकता है। आपका पूरा ध्यान निवेश, उधार पैसों और बचत के मामलों पर रहेगा। आप अपने खर्च, आमदनी और देनदारियों पर नए सिरे से विचार करें। किसी उलझे हुए मामले का समाधान आज आपको मिल सकता है।

आप कोई हैरतअंगेज काम करने की कोशिश न करें। अपने करियर को लेकर आपके मन में जो चिंताएं हैं, आज आपको उन पर विचार करना होगा। आप कोई यात्रा करते हैं, तो कष्ट भी हो सकता है। आज आप अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी रखें।

कन्या:
 कोई व्यक्ति आपको अपनी गोपनीय बातें बता सकता है। आपको उसे गोपनीय ही रखना होगा। अपने जीवनसाथी या किसी और बेहद करीबी व्यक्ति के साथ आपकी लंबी बात हो सकती है। आप नई चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। अपनी क्षमता साबित करने के लिए अच्छा समय है। पैतृक संपत्ति के मामले आज सुलझ सकते हैं।

आपके सामने नई चुनौतियां भी आ सकती हैं। आपका ज्यादातर समय उन लोगों के साथ निकल सकता है जो आपका भला कम और बुरा ज्यादा कर सकते हैं। आप खुद को झूठी दिलासा देने से बचें। वाणी पर संयम रखें। दुश्मनों से परेशान हो सकते हैं। आप अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। आपके लिए दिन थोड़ा परेशानियों वाला हो सकता है। आज आप कोई नया काम करने से बचें। नौकरी में काम ज्यादा होने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

तुला:
पैसों की स्थिति में जल्दी ही कुछ अच्छे सुधार होने के योग हैं। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा सौदा हो सकता है। छोटे और सरल काम से शुरूआत करेंगे, तो ज्यादा सफलता मिल सकती है। आपको अपनी कोशिशों के लिए पुरस्कार और तारीफ मिल सकती है। आपकी सहज बुद्धि कारगर साबित हो सकती है। अपने विचार व्यक्त करने में और दूसरों को अपनी बातों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। अपने आप पर और आने वाले समय पर भरोसा रखें। किस्मत के प्रभाव से जो भी होगा आपके ही फेवर में होगा। धन के लिए अच्छे संकेत मिल सकते हैं। इनकम के मामलों में आप अच्छी स्थिति में रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। बिजनेस में आपको हर तरफ से सहायता मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 रोजमर्रा के कुछ कामों में आपका मन नहीं लगेगा। कुछ बातें आज आपको परेशान कर सकती हैं। कुछ लोग आपके लिए परेशानी पैदा करने से नहीं चूकेंगे। पुरानी बातें आपके दिमाग में चलती रहेगी।



वृश्चिक :
अधिकारियों को संभालना और समस्याएं सुलझाना आपके लिए आसान हो सकता है। जो भी काम करें, दूसरों के साथ सहयोग और टीम वर्क से करें। आपके सामने रिश्तों और पार्टनरशिप के कुछ मामले बहुत खास रहेंगे। आपने समझदारी से काम लिया, तो इन्हीं के दम पर ही आपको काफी अच्छे नतीजे और पुरस्कार मिल सकते हैं। रूठे हुए दोस्त या किसी साथी को आप मना लेंगे। आज आप जीवनसाथी की अपेक्षाएं भी पूरी करेंगे। न्यायालयीन मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। मनोरंजन के कुछ अवसर अचानक मिल सकते हैं। जो नहीं सोचा वो काम भी पूरा हो जाएगा। मामा पक्ष से आज आपको सहयोग मिल सकता है।

 कई तरह की बातें दिमाग में चलने से आप अपने काम पर पूरी तरह मन नहीं लगा पाएंगे। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी हो सकता है। आप कुछ कामों के नतीजों को लेकर असंतुष्ट भी हो सकते हैं।

 धनु:
समय पर मदद मिलती रहेगी। भाइयों और दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा। गोचर कुंडली में चंद्रमा पांचवें भाव में है। इससे अचानक धन लाभ हो सकता है। आज आपके सामने आगे बढ़ने के कई नए मौके आ सकते हैं। आप अपनी काम की बातों पर ध्यान दें। दूसरों की खातिर भी आपको कुछ त्याग करना पड़ सकता है। ये त्याग आने वाले समय में आपके लिए फायदेमंद भी हो सकता है। रोजमर्रा के कामों में फायदा मिलेगा। ऑफिस में अपने चलते काम और बकाया काम की जांच कर लें। कोई इस बारे में पूछ सकता है। आपके कामों से सभी खुश रहेंगे। संतान की मदद मिल सकती है।

 आज अपनी ही गलतियों से खासकर आलस्य और लेटलतीफी के कारण आप किसी समस्या में फंस सकते हैं। कोई अधिकारी या परिवार का बुजुर्ग आपके लिए परेशानी की स्थिति पैदा कर सकता है। सोचे हुए कुछ काम नहीं हो पाएंगे। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है।


मकर :
ऑफिस में दूसरों के विवादों का निपटारा कर सकते हैं। आपका रवैया और सोच सकारात्मक रहेगी। दूसरों के प्रेम और समर्थन के दम पर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ जाएगा। आज आप जो भी कुछ करें बहुत शांति से और सोच-समझ कर ही करें। अन्य मामलों में आप दूसरों को अपनी बात से सहमत कराने में बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। विषम परिस्थितियां आपको ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाएंगी।

किस्मत का साथ तो कुछ कम ही मिलेगा। गोचर कुंडली के चौथे भाव में चंद्रमा होने से संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की रिस्क न लें। आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वो किसी को भी न बताएं। वरना परेशानी हो सकती है। इस प्रकार के रहस्य मन में ही बनाए रखें। आपको किसी चीज की जल्दी रहेगी। जल्दबाजी से नुकसान भी हो  सकता है सावधान रहें। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी।



कुम्भ :
 पैसों की कोई चिंता भी खत्म हो सकती है। आपको उम्मीद की किरण नजर आने लगेगी। धन लाभ होता है, तो आप सबसे पहले अपना उधार चुका देंगे। आज मिलने वाले पैसों का निवेश कुछ इस तरह करेंगे जिससे भविष्य में आपको फायदा हो जाएगा। बिजनेस करने वाले लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। आप आज कोई बड़ा सौदा भी कर सकते हैं। शारीरिक तथा मानसिक तनाव महसूस नहीं होगा। दोस्तों और भाइयों से समय पर मदद मिलेगी। जिस काम में मेहनत करेंगे, वह काम जल्दी ही पूरा होगा और उनसे आपको धन लाभ भी होगा। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए आपकी सलाह भी ली जा सकती है।

आज आपके तेवर कुछ ज्यादा ही सख्त हो सकते हैं। जिससे लोग आपसे दूर हो सकते हैं, सावधान रहें। कल्पना छोड़ कर वास्तविकता में रहें। कुछ काम समय से पूरे नहीं हो पाने से आप अच्छे मौके भी गंवा सकते हैं।


मीन :
बिजनेस में पैसों से जुड़ा फायदा होगा। करियर में अच्छा खासा बदलाव भी हो सकता है। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। करियर में आपने जो भी अनुभव हासिल किया है, आज आप उसका उपयोग अपने निजी जीवन में कर सकते हैं। पैसों के मामलों में आप काफी चतुर साबित हो सकते हैं। आज आप काफी व्यस्त हो सकते हैं और आपको एक के बाद एक नई चुनौतियां या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

कुछ लोग आपसे अजीब व्यवहार भी कर सकते हैं। एक बार में एक से ज्यादा काम हाथ में न लें, वरना खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। आज के कामों को लेकर आपकी प्लानिंग कमजोर हो सकती है। कर्मचारियों से समस्या हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.