ऋषिकेश :
उत्तम सिंह
हरिद्वार -ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित श्यामपुर के समीप बने गड्डो में भरा बरसात का पानी दुर्घटनाओ का सबब बना हुआ है।
व्यस्तम हरिद्वार ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्डो में बारसात का पानी जमा होने से दुर्घटनाओ की सम्भावना बनी हुई है। पानी से भरे गड्डो का अंदाजा नही होने से वाहन का सन्तुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। जिससे कभी भी कोई गम्भीर दुर्घटना हो सकती है। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामपुर कोमल सिंह नेगी ने स्थानीय प्रशासन व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियो पर क्षेत्र की जनता व राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।
एक टिप्पणी भेजें