Halloween party ideas 2015

रूद्रपुर ;

मण्डलायुक्त कुमायूं राजीव रौतेला की पहल पर बेटियो व महिलाओ के लिए मण्डल मे महिला चेतना उपवन की स्थापना की जा रही हैं। जिसमे बेटियो व महिलाओ का व्यक्तित्व उभरकर सामने आये और वे सकाराम्मक कार्य कर सके।
इसी क्रम मे आज किच्छा ब्लाक के ग्राम पंचायत रामेश्वरपुर मे मण्डलायुक्त द्वारा वृक्षारोपण कर महिला चेतना उपवन का शुभारम्भ किया गया। उन्होने कहा यह केन्द्र केवल बेटियो व महिलाओ के लिए ही बनाया जा रहा है। उन्होने कहा इसमे पानी, बिजली, सडक व शौचालय की पूरी व्यवस्था की जायेगी।
उन्होने कहा महिलाओं पर सामाजिक बाध्यता होने के कारण वह खुलकर बाहर नही जा सकती है उन्हे आपसी विचार-विमर्श, क्षेत्र के विकास महिलाओ व बेटियो को शिक्षा देने हेतु महिला चेतना उपवन की स्थापना की गई है।
यहां पर वे खुलकर बाते कर सकती है। उन्होने कहा यहां बेटियां सामूहिक रूप से पढाई भी कर सकती है। उन्होने कहा मण्डल मे महिला चेतना उपवन अधिक से अधिक खोले जायेंगे। उन्होने कहा महिलाओ को शासन स्तर पर मिलने वाली सुविधाओ को भी बताया जायेगा। जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने कहा महिलाओ को अपने अधिकार से सम्बन्धित सभी जानकारियां होनी चाहिए।
उन्होने कहा महिलाओ से सम्बन्धित यदि कोई भी शिकायत है, उन्हे 05944-250250 पर भी दर्ज कराई जा सकती है। मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया जनपद के 06 अन्य स्थानो पर बेटियो व महिलाओ को सुविधा देने हेतु महिला चेतना उपवन की स्थापना की जा रही है।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त द्वारा पौधरोपण किया गया। उन्होने कहा पौध रोपण करने से ही सार्थतक प्रकट नही होती आज जो पौध लगाये गये है, उनकी देख-रेख भी होनी चाहिए। इस अवसर पर मण्डलायुक्त द्वारा परिसर मे लगे आंगनबाडी केन्द्र का भी निरीक्षण कर केन्द्र मे पढ रहे बच्चो से जानकारी ली।
    इस अवसर पर डीडीओ अजय सिंह, एसडीएम युक्ता मिश्र, बीडीओ मोनिका, ग्राम प्रधान जसवीर कौर, गोल्डी मुंजाल सहित अन्य ग्रामवासी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.