हरिद्वार;
बीते माह इंदरलोक हत्याकांड में मारे गए फौजी सुनील की नेकदिली के चर्चे लोगों के बीच सामाजिक चेतना का कार्य कर रहे हैं।
इंदरलोक में प्लॉट संख्या एम ए - 111 के मालिक रोहतक निवासी श्री मनोज का मिलना फरवरी माह 2018 में फौजी सुनील से हुआ था, एक ही बार में वे फौजी की सामाजिक सेवा भावना एवम् शुद्ध विचारों से बेहद प्रभावित हुए, फौजी सुनील ने उन्हें अपने परिचय वाले मनोज कुमार प्रसाद, हरिद्वार निवासी का परिचय करवाया।
आज 05 जुलाई 2018 को दोनों ने जब प्लाट संख्या 111,इंदरलोक को बेचने -खरीदने का फैसला किया तो उन्हें फौजी सुनील के वो शब्द याद आए जिसमें उन्होंने कहा था कि हर सामाजिक कार्य निस्वार्थ भावना से किया जाना चाहिए, इसी बात से प्रेरित होकर वे दोनों उनकी धर्मपत्नी एवं माता जी के निवास पहुंचे और अपनी और से मिलकर रुपए 50000 का सहयोग उनकी धर्मपत्नी को दिया।
श्री मनोज प्रसाद जी का कहना है कि फौजी सुनील एक नेकदिल इंसान ही नहीं बल्कि उन लोगों के लिए देवता तुल्य व्यक्ति थे। इस सामाजिक चेतना को जगाने वाले वाक्य के प्रत्यक्षदर्शी श्री प्रदीप ममगांई, हरिद्वार, रविन्द्र सैनी, हरीश कुमार, सुनील रोहतक हरियाणा, फौजी सुनील की धर्मपत्नी सीमा शर्मा, ललित शर्मा, दिल्ली, सुषमा शर्मा, दिल्ली इत्यादि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें