Halloween party ideas 2015

हरिद्वार!;

तत्कालीन जिलाशिक्षाधिकारी .डॉ. पुष्पा रानी वर्मा को सामाजिक क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के
लिये आज 2017-18 का राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा गया।इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षाविद, शिक्षको में खुशी की लहर है।
शिक्षा, साहित्य, खेल, समाज सेवा, कला, स्वरोजगार व संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए 13 महिलाओं व किशोरियों को वर्ष 2017-18 का राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा गया है।
शुक्रवार को प्रेम नगर स्थित नंदा की चौकी निकट महिला सशक्तिकरण निदेशालय में यह पुरस्कार दिए गए। इस दौरान 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रिओं को भी पुरस्कारों से नवाजा गया।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्त्री तीलू रौतेली पुरस्कार व राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन आईटीडीए ऑडिटोरियम में किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की। इस दौरान महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य करती आ रही है।
कार्यक्रम में राज्य बनने के बाद से सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। इस महिलाओं से हर किसी ने स्वरोजगार, बाल अधिकार, नारी अधिकार के क्षेत्र में या किसी पर हो रहे अन्याय के विरोध में पीड़ित को सहारा दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.