Halloween party ideas 2015


श्यामपुर :
उत्तम सिंह

श्यामपुर बहुउद्देशीय किसान सेवा  सहकारी समिति के 11 सदस्यों  में 5 निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। शेष 6 सदस्यों का चुनाव 22 जुलाई को सम्पन्न होगा। चुनाव अधिकारी रविन्द्र सिंह पाल ने बताया की मैदान में बचे शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किये गए है।

ये हुए निर्विरोध निर्वाचित
ग्राम सभा गढ़ी मयचक से उर्मिला देवी पत्नी स्व सूरत सिंह
ग्रामसभा ठाकुरपुर रोहित नेगी पुत्र सुरेन्द्र सिंह नेगी
ग्राम भट्टोवाला से कमल सिंह पुत्र फतेह सिंह
ग्राम सभा श्यामपुर से नरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्व सूरत सिंह
ग्रामसभा साहबनगर से बलवंत सिंह पुत्र हुकम सिंह

मैदान में डटे प्रत्याशी व आबंटित चुनाव चिन्ह
ग्राम सभा खदरी
उत्तम सिंह पुत्र कुंदन सिंह चुनाव चिन्ह शेर बनाम राय सिंह पुत्र दिवान सिंह चुनाव चिन्ह कार

ग्राम चकजोगीवाला उषा कठैत पत्नी शिव सिंह चुनाव चिन्ह शेर बनाम कमला देवी पत्नी प्यार सिंह चुनाव चिन्ह कार

ग्रामसभा छिददरवाला प्रथम  में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। घनश्याम पुत्र गुरुदयाल चुनाव चिन्ह शेर बनाम धनवीर पुत्र रघुवीर चुनाव चिन्ह कार बनाम भगवान सिंह पुत्र नत्था सिंह चुनाव घोडा

छिददरवाला सेकंड से कृपाल सिंह पुत्र मोर सिंह चुनाव शेर बनाम पदम् सिंह पुत्र कंठु सिंह चुनाव कार

ग्राम रायवाला से भगवती प्रसाद पुत्र ब्रह्ममी नन्द चुनाव शेर बनाम रायबहादुर पुत्र तिलक बहादुर चुनाव कार

ग्रामसभा हरिपुर से प्रेमकिशोर पुत्र लुंगी राम चुनाव शेर बनाम वेद प्रकाश पुत्र सत्यप्रकाश चुनाव कार
सचिव श्यामपुर किसान सेवा सहकारी समिति प्रताप पोखरियाल ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने हेतु थाना अध्यक्ष रायवाला से पुलिस व्यवस्था की माँग की है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.