Halloween party ideas 2015

देहरादून ;

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये एवं घायलों को 50-50 हजार रूपये की राशि अभिलम्भ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। घायलों को नजदीकी अस्पतालों रामनगर, हल्द्वानी में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिये है। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पौड़ी में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने फोन के माध्यम से इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। 

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने जिला प्रशासन स्थानीय प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि घायलों के हर संभव उपचार सुनिश्चित किया जाय। प्रशासन, पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र, दुर्घटना स्थल के लिये रवाना हो चुके है। 

  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लाक के भौंन-रामनगर मोटर मार्ग में हुए भीषण बस सड़क हादसे पर गहरा दुःख जताया है। श्री प्रीतम सिंह ने दुर्घटना में मृतकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 
श्री प्रीतम सिंह ने जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल से दूरभाष पर वार्ता कर सड़क हादसे की जानकारी ली तथा बचाव एवं राहत कार्यों के निर्देश दिये। उन्हांेंने मुख्यमंत्री से मृतकों के आश्रितों को उचित मुआबजा दिये जाने तथा घायलों के समुचित उपचार किये जाने की मांग की है। 
बस दुर्घटना की जनाकारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने प्रदेश  कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी पार्क में आयोजित एक दिवसीय धरना स्थगित कर कांग्रेस विधानमण्डल दल के उपनेता प्रतिपक्ष  करण महरा एवं श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल बस दुर्घटना घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए रवाना किया। उन्होंने कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल को निर्देश दिये हैं कि दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने में स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.