Halloween party ideas 2015

रुद्रप्रयाग :

 भूपेंद्र भंडारी  

  जिले के घरडा गांव के रहने वाले अर्जुन बुटोला ने न्यूजीलेंड की रहने वाली लड़की से हिन्दू रीति रिवाज के साथ विवाह रचाया है। इन दोनों का विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

दरअसल, अर्जुन कुछ वर्षों पहले 12 की पढ़ाई करने के बाद नोकरी की तलाश में न्यूजीलैंड चला गया था। वहाँ उसकी नौकरी  भी लग गयी। न्यूजीलैंड में अर्जुन की मुलाकात ड्रयूडी हंटर से हुई। जहां उन्होंने शादी करने का विचार बनाया। अर्जुन कुछ दिन पहले हंटर और  उनके परिजनों को लेकर अपने गांव आया। जहाँ वह 11 जुलाई को हिंदी रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। क्षेत्र में विदेशी महिला से पहली बार किसी ने विवाह रचाया है।

बताया जाता है कि दोनों 11 जुलाई को ही शादी के बंधन में बंध गए थे। लेकिन, इस शादी की खुशी गांव वालों के चेहरे पर अभी देखने को मिलती है। ग्रामीणों को फर्क है कि न्यूजीलैंड जाने के बाद युवक अपनी संस्कृति को नहीं भुला।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.