राशिफल: सोमवार 9 जुलाई2018 को क्या कहते हैं आपके सितारे
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड
मेष
मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि हो सकती है।
वृष
वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। किसी पैतृक व्यवसाय में निवेश कर सकते हैं।
मिथुन
क्षणे-रुष्टा क्षणे-तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा।
कर्क
माता के कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन आय के योग बन रहे हैं। आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
सिंह
वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिल सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
कन्या
मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है।
तुला
परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु
आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
मकर
मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ
कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मित्र का सहयोग मिलेगा।
मीन
नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। मित्रों के साथ-साथ देशाटन के लिए जा सकते हैं।
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून उत्तराखंड
9690551777
*
9690551777
*
.png)
एक टिप्पणी भेजें