8 जुलाई 2018:आज राशिफल,दिन रविवार
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड
जानें अपनी राशि का हाल
आज का मेष राशिफल, 8 जुलाई 2018
पॉजिटिव ऑफिस में आज आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं। करियर से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों में समाधान मिल सकता है। आप परेशान न हों। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। प्रमोशन मिलने के योग हैं। गिफ्ट मिल सकता है। नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं। अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।
नेगेटिव कोई लंबा सौदा या शादीब्याह के प्रस्ताव पर फैसला करने से बचें। दोस्तों और प्रेमीजनों का व्यवहार थोड़ा अजीब हो सकता है। आप मन से इस बात के लिए तैयार रहें कि कोई अनपेक्षित घटना भी आपके साथ हो सकती है। खासतौर पर पैसों के मामले में ऐसा कुछ हो सकता है। कुछ मामलों में आप घबरा सकते हैं। कॉन्फिडेंस की कमी भी महसूस हो सकती है। फालतू बहस में भी समय खराब होने के योग बन रहे हैं।
8 जुलाई 2018 को मेष राशि वाले क्या करें, क्या ना करें? पानी में केसर, चंदन और हल्दी मिलाकर पैसे रखने की जगह पर छिटें।
अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग हैं। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।
करियर बिजनेस करने वाले लोगों के लिए फायदे का समय है। निवेश का फायदा हो सकता है। बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करें। प्रमोशन के चांस भी है। किसी बड़े काम की प्लानिंग हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीकठीक ही रहेगा।
हेल्थ पेट संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। पुराना दर्द भी परेशान कर सकता है।
आज का वृष राशिफल, 8 जुलाई 2018
8 जुलाई 2018 को वृष राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है?आज गोचर कुंडली में चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में है। खुद पर भरोसा रखें। मेहनत करें। जानकारी जुटाएं। लोगों से मिलें और जरूरत पड़े तो यात्रा भी करें। आपके जीवन के कई पहलुओं में बदलाव हो सकता है। कुछ नए अनुभव हो सकते हैं। पुरानी बातों और यादों को भूलने की कोशिश करें। आज आप खुले मन और पूरे उत्साह से सभी की बातें सुनते समझते हुए काम करेंगे। आपके रहनसहन के स्तर में बदलाव का भी मन बन सकता है।
नेगेटिव ऑफिस में गंभीर मतभेद की कोई स्थिति बन सकती है। न चाहते हुए भी फालतू खर्चा हो सकता है। बड़ा लेनदेन न करें। परिवारजनों के कारण तनाव बढ़ सकता है, इसे हावी न होने दें। आपके कारण आसपास या साथ काम करने वाले लोगों का मूड खराब हो सकता है। किसी को उधार पैसा न दें।
8 जुलाई 2018 को वृष राशि वाले क्या करें, क्या ना करें? हनुमान मंदिर में गुड़चने का प्रसाद चढ़ाएं।
लव लव लाइफ के लिए यह समय अनुकूल है। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
करियर आपके कामकाज में कमी रह सकती है। अधिकारियों और साथ के लोगों से मदद नहीं मिल पाएगी। अचानक यात्रा होने की भी संभावना है। कर्जा लेना पड़ सकता है।
हेल्थ बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। मौसम का असर रहेगा। सर्दीजुकाम भी हो सकता है।
आज का मिथुन राशिफल, 8 जुलाई 2018
पॉजिटिव ऑफिस में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आप नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। दूसरों की बात ध्यान से सुनें। सकारात्मक रहें। काम ज्यादा नहीं रहेगा, फिर भी दिन तेजी से बीत सकता है। ऑफिस के किसी काम में आ रही रुकावट खत्म हो सकती है। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ेंगे। आपके सामने कुछ नए विचार आ सकते हैं जिनमें से दोतीन बहुत उपयोगी रहेंगे। पैसों से जुड़े मामलों को खास तरह से निपटा दें। जीवनसाथी से निवेश के लिए सलाह जरूर करें और फिर ही कोई डिसीजन लें।
नेगेटिव शिक्षा से जुड़े किसी कार्यक्रम में परेशानियां आ सकती हैं। यह बाधाएं धन, समय, साधन, किसी भी रूप में हो सकती है। आज आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। कोई गलतफहमी होने के भी योग बन रहे हैं। ऑफिस में कोई भी मुद्दा अचानक आपके सामने आ सकता है।
8 जुलाई 2018 को मिथुन राशि वाले क्या करें, क्या ना करें? पके हुए चावल में घी और शक्कर मिलकर 1 कटोरी मंदिर में चढ़ाएं।
लव पतिपत्नी के बीच यदि कोई गलतफहमी है तो वह दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
करियर आर्थिक नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत के बाद ही सफलता मिल पाएगी।
8 जुलाई 2018 को मिथुन राशि वालों की सेहतपिता की सेहत पर ध्यान दें। भागदौड़ वाली स्थिति बन सकती है।
आज का कर्क राशिफल, 8 जुलाई 2018
पॉजिटिव ज्यादातर समस्याएं निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। कोई बड़ा निवेश किया हुआ है, तो आपको उससे फायदा हो सकता है। पैसा निवेश करने के मामले में लोगों से मिलें, बात करें और कोई अवसर न जाने दें। दिन तेजी से निकल सकता है। कुछ नए और दिलचस्प लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आज आप जॉब या बिजनेस में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते हैं। मन की बात किसी से कहने की बहुत इच्छा होगी। बस धैर्य रखें। पार्टनर से आपको कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।
नेगेटिव कोई ऐसी घटना भी होने के योग हैं, जो आपके भरोसे को कम कर सकती है। कोई आसपास वाला ही आपका भरोसा तोड़ सकता है। अपने लोगों पर आप भड़क सकते हैं।
8 जुलाई 2018 को कर्क राशि वाले क्या करें, क्या ना करें? पेन या बहीखाते पर मौली बांधे।
लव पार्टनर ज्यादा ही भावुक हो सकता है। पैसे खर्च होने और मौजमस्ती के लिए अच्छा समय है। दोस्तों से मिलने जा सकते हैं।
करियर बिजनेस के लिए समय पहले से ठीक है। निवेश फायदेमंद हो सकता है, लेकिन खर्चे की स्थिति भी बन सकती है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग हैं। सकती है।
हेल्थ ज्यादा मेहनत से सेहत पर असर पड़ सकता है। सिर दर्द भी हो सकता है।
आज का सिंह राशिफल, 8 जुलाई 2018
पॉजिटिव आपने जो मेहनत की थी, उसका नतीजा आपके ही फेवर में होगा। पुराने दोस्तों से बातचीत होगी या मुलाकात की संभावना है। आपकी जिम्मेदारियां पूरी हो सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। पैसा कमाना आपके लिए सरल है। आपके लिए दिन रोमांटिक और आनंददायक हो सकता है। अपने हक का फायदा भी आपको मिलेगा। योजनाएं बनाने के लिए दिन अच्छा है। कामकाज और यात्रा को लेकर एक से ज्यादा विकल्प आपको मिल सकते हैं। कोई नया प्रेम संबंध भी शुरू हो सकता है। साथ के लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। ऑफिस में कोई नई चीज सीखने का मौका आपको मिल सकता है।
नेगेटिव अचानक होने वाली कुछ घटनाएं आपको परेशान कर सकती है। लेनदेन को लेकर सावधान रहना होगा। आज आप कुछ मामलों को लेकर बेचैन हो सकते हैं। मन में चल रही कोई पुरानी बात आपको बारबार टेंशन दे सकती है। कोई अनजाना डर भी आपको परेशान कर सकता है।
8 जुलाई 2018 को सिंह राशि वाले क्या करें, क्या ना करें? पानी खरीदकर किसी गरीब को दें।
लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है, लेकिन पार्टनर के साथ ज्यादा अपेक्षाएं आपको दु:खी कर सकती हैं।
करियर बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेनदेन में सावधानी रखें। नई जिम्मेदारी भी आज आपको मिल सकती है। आज आपको कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
8 जुलाई 2018 को सिंह राशि वालों की सेहतपेट संबंधी रोग भी परेशान कर सकते हैं।
आज का कन्या राशिफल, 8 जुलाई 2018
पॉजिटिव कुछ बदलावों की शुरुआत आज हो सकती है। रहस्यपूर्ण मामालों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। अच्छा व्यवहार न केवल आपको सफल बनाएगा, बल्कि आपसे मिलने लोग भी बहुत खुश रहेंगे। विपरीत लिंग से आकर्षण बढ़ सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। अपनी धारणा सकारात्मक रखें।
नेगेटिव काम की टेंशन से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी और वेतन का मामला हो या बिजनेस में किसी सौदे पर आपकी बात अटक रही है तो वो पूरी नहीं हो पाएगी। आपको शांति रखनी चाहिए। बातचीत और सौदेबाजी को कुछ समय के लिए टालने की कोशिश करें। आपके लिए बेहतर होगा। सेहत संबंधी समस्या को लेकर सावधान रहें।
8 जुलाई 2018 को कन्या राशि वाले क्या करें, क्या ना करें? अंकुरित गेहूं खाएं।
लव किसी को लव प्रपोजल देना है तो दे सकते हैं। परिणाम आपके फेवर में आएगा। जीवनसाथी के लिए समय निकालने की कोशिश करें।
करियर जोखिम भरे सौदे न करें। उधार दिया पैसा उलझ सकता है। सोचसमझकर निवेश करें। धैर्य रखें। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा।
हेल्थ पुराने रोगों में आराम मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
आज का तुला राशिफल, 8 जुलाई 2018
8 जुलाई 2018 को तुला राशि वालों के लिए पॉजिटिव क्या है? अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। नई प्लानिंग और अवसरों को लेकर कोई बड़ा फैसला भी आप कर सकते हैं। नौकरी में नया पद या नए काम का ऑफर मिल सकता है। बड़ी रुकावटें दूर हो सकती हैं। धन लाभ होगा, आमदनी का कोई नया सोर्स आपको मिल सकता है। घरपरिवार का तनाव पहले से कम होगा। कोई उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है। आपको कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों की कही हुई बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से सबको खुश करने की कोशिश करें।
नेगेटिव थकावट महसूस हो सकती है। आप आज किसी खास मामले पर ज्यादा भावुक न हों। मन में वैचारिक उथलपुथल भी हो सकती है। आज आप कभी कुछ सोचेंगे और कभी कुछ। आसपास के कुछ लोगों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। कोई अनजाना डर परेशान कर सकता है।
8 जुलाई 2018 को तुला राशि वाले क्या करें, क्या ना करें? पान के पत्ते पर पूजा की सुपारी रखकर गणेश मंदिर में चढ़ाएं।
लव आपका पार्टनर भावुकता में आपको कुछ भला बुरा भी कह सकता है, किसी बात को दिल से न लगाएं।
करियर जॉब या बिजनेस में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। आपकी उम्मीदें बढ़ेंगी। सोच समझकर बोलेंगे तो आपको फायदा हो सकता है। निर्माण कार्यों से जुड़े लोग सफल हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
हेल्थ पेट दर्द की संभावना है। सेहत को लेकर सावधान रहें। अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत बिगड़ सकती है।
आज का वृश्चिक राशिफल, 8 जुलाई 2018
पॉजिटिव वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें। जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो फायदा हो सकता है। पैसे कमाने की योजनाएं बनाएंगे। कुछ दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। जिनके साथ आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। आपके दिमाग में लगातार प्लानिंग चलती रहेगी। आपकी राय से लोगों को फायदा हो सकता है।
नेगेटिव प्रेम संबंध के कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो सकती है। बेहतर रहेगा कि पुरानी बातों को भूलकर कोई नई शुरुआत करने की दिशा में विचार और कोशिश करें। ऑफिस में भी कुछ मामलों में अधिकारियों को आपसे शिकायत हो सकती है। आपको कामकाज में मदद नहीं मिल पाएगी। नौकरी या बिजनेस के किसी मामले में विवाद हो सकता है।
8 जुलाई 2018 को वृश्चिक राशि वाले क्या करें, क्या ना करें? किसी गरीब बच्चे को खट्टीमीठी चीज खिलाएं।
लव आप पैसों की स्थिति के कारण लव लाइफ में कोई समझौता कर सकते हैं। मन मारकर दिन बीता लें तो आपके लिए अच्छा है।
करियर रुका हुआ पैसा मिलने में परेशानी आ सकती है। पैसों से संबंधित विवाद भी हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।
8 जुलाई 2018 को वृश्चिक राशि वालों की सेहतसेहत में उतारचढ़ाव भी आने की संभावना है। खानपान को लेकर सावधान रहें।
आज का धनु राशिफल, 8 जुलाई 2018
पॉजिटिव अच्छी प्लानिंग और सोचविचार के उपयोग से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। सोचे हुए कुछ खास काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपको नौकरी या दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करने के बारे में विचार करना चाहिए। आपके लिए खरीददारी भी फायदेमंद हो सकती है। चंद्रमा शुभ फल देगा। अपनी योजनाओं से आप सबको प्रभावित कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
नेगेटिव आज आप बिना मांगे किसी को भी सलाह न दें। अपनी बात कहने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है। अपनी वाणी पर विराम रखने की जरूरत है। आज फालतू खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से पहले सोच विचार जरूर कर लें।
8 जुलाई 2018 को धनु राशि वाले क्या करें, क्या ना करें? आलू और गुड़ मसलकर किसी पेड़ के नीचे डाल दें।
लव पार्टनर के साथ समय बीतेगा। आपके लिए दिन शुभ है। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।
करियर जॉब या बिजनेस में सहयोग मिलेगा। अचानक पैसा मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में आसानी से सफलता मिल जाएगी।
हेल्थ सेहत में उतारचढ़ाव आ सकते हैं। सावधान रहें।
आज का मकर राशिफल, 8 जुलाई 2018
पॉजिटिव आज आप नए प्रयोग करेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आज बढ़ सकता है। मन की आवाज सुनें। हर तरह के संबंधों में सहजता हो सकती है। लोगों के साथ आपका तालमेल रहेगा। रोमांस के अवसर मिल सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
नेगेटिव निवेश या लेनदेन में सावधानी रखें। आज सिर्फ काम की बातें करें और वह भी सावधानी से। किसी से असहमत हैं, तो साफ कहने से बचें। इससे आपकी छवि भी बिगड़ सकती है। राशि से चौथा चंद्रमा आपको परेशान कर सकता है। आपके सोचे हुए काम आज समय पर पूरे न हों तो मन छोटा न करें। ध्यान रखें कि किसी से विवाद न हो। किसी भी तरह का निवेश सोचसमझकर ही करें।
8 जुलाई 2018 को मकर राशि वाले क्या करें, क्या ना करें? पीपल के पेड़ की पूजा करें।
लव किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन होने के योग बन रहे हैं। साथी के लिए समय नहीं निकाल पाने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
करियर निवेश करते समय सावधानी रखें। बॉस आपसे खुश रहेंगे। ऑफिस में काम बढ़ सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को सामान्य सफलता मिल सकती है।
हेल्थ माता की सेहत में उतारचढ़ाव आ सकते हैं। आपकी सेहत में भी उतारचढ़ाव आ सकते हैं।
आज का कुंभ राशिफल, 8 जुलाई 2018
पॉजिटिव चंद्रमा आज गोचर कुंडली के पराक्रम भाव में है। आज आप कोशिश करेंगे, तो अच्छी सफलता मिल सकती है। आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं। घर में कुछ मामले अचानक आपके सामने आ सकते हैं। थोड़ा समय अकेले में बिताएं, आपके लिए अच्छा रहेगा। आप सहयोग और समझौता करने का पक्का इरादा करके ही घर से निकलें। ऑफिस या फील्ड में आपको किसी न किसी मामले में कोई समझौता करना पड़ सकता है। जो आने वाले दिनों में आपके फेवर में होगा।
नेगेटिव अपने या दूसरों के बारे में कुछ कड़वी बातें आपके सामने आ सकती हैं। मन की बातों को शेयर करने से पहले एक बार सोच लें। भावनात्मक उतारचढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। ज्यादा भावुक होने से आप ही परेशान हो सकते हैं। दूसरों पर तंज कसने से आपको बचना होगा। अपनी बात को ज्यादा तूल देने से आपको ही नुकसान हो सकता है। परिवार में कुछ अनबन होने की संभावना है। अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें, वरना परेशानी बढ़ सकती है।
8 जुलाई 2018 को कुंभ राशि वाले क्या करें, क्या ना करें? ऑफिस या घर का फर्नीचर साफ करवाएं।
लव जीवनसाथी से लंबी बात होने के योग बन रहे हैं। बातचीत में चुभने वाले विषय न उठाएं। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
करियर साझेदारी के बिजनेस वालों को अच्छी सफलता मिल सकती है। बदलाव के विचारों को काबू में रखें। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिल सकती है।
हेल्थ सेहत भी ठीकठाक रहेगी। पुरानी बीमारियों से राहत मिलने के योग हैं।
आज का मीन राशिफल, 8 जुलाई 2018
पॉजिटिव आज आप अपना काम पूरा करने के लिए हर तरीका अपना सकते हैं। बिजी होने के बावजूद आपका दिन अच्छे से बीतेगा। पैसों के लिहाज से भी फायदा हो सकता है। कोई नई नौकरी भी आपको मिल सकती है। ज्यादातर लोग आपके लिए पॉजिटिव हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त का नया रूप भी आपके सामने आ सकता है। कोई नया प्रेम संबंध शुरू होने के योग बन रहे हैं। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। पदोन्नति के साथ सम्मान मिल सकता है। संतान के मामले में टेंशन खत्म हो सकती है।
नेगेटिव आज आप कुछ समस्याओं में बिजी रहेंगे। कोई आपको बहस या विवाद के लिए उकसा सकता है। किसी संवेदनशील मामले पर बहस हो सकती है। कुछ आसपास के लोग आपको परेशान कर सकते हैं।
8 जुलाई 2018 को मीन राशि वाले क्या करें, क्या ना करें? घर या ऑफिस के बाहर कोने में काले कपड़े पर कोयला रखें।
लव लव लाइफ के लिए दिन थोड़ा मिलाजुला रहेगा। विवादों से दूर रहें। पार्टनर के साथ समय बीताने की प्लानिंग हो सकती है।
करियर नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा फल देने वाला रहेगा।
हेल्थ सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा। दिन ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर भी कमज्यादा हो सकता है।
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून उत्तराखंड
9690551777
7351551777
.png)
एक टिप्पणी भेजें