Halloween party ideas 2015

शनिवार 21जुलाई2018  आज कुछ विशेष  संयोग से लाभ उठा सकते हैं कई राशियों के लोग

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड

मेष:

आज आपको सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन से साझेदारी से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।

वृषभ:

वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह देते हैं। आज संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता हो सकती है। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। वाद-विवाद में न उतरें। खान-पान का ध्यान रखें।

मिथुन:

आज के दिन लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के पीछे खर्च हो सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन होगा। प्रियजनों का मिलन आनंददायक होगा।

कर्क:

स्वास्थ्य नरम रह सकता है। छाती में दर्द या अन्य किसी परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों के साथ वाद-विवाद ना हो, ध्यान रखें। पैसे खर्च हो सकते हैं। समय से भोजन ना मिलने पर क्रोध आ सकता है।

सिंह:

भाई-बंधुओं के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको हर्षित करेगाी। आर्थिक लाभ होगा।

कन्या:

नकारात्मक विचारों से मन परेशान रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी हो सकती है। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, पढ़ाई में मन लगेगा। प्रवास की संभावना है। खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी।

तुला:

वर्तमान समय में आप अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे कर सकेंगे। साझेदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा।

वृश्चिक:

मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, लाभ होगा। आमोद-प्रमोद में पैसे खर्च हो सकते हैं। दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। ऑफिस में स्त्रीवर्ग से लाभ मिलेगा।

धनु:

प्रेम का सुखद अनुभव होगा। सौभाग्य प्राप्त करेंगे। आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से आज लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। स्त्री मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्य होंगे।

मकर:

व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतान के मामले में आनंद का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के संबंध में दौड़ धूप बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ:

काम करने में उत्साह का अभाव हो सकता है। ऑफिस में पदाधिकारियों से बचकर रहें। प्रतिस्पर्धियों के साथ दलीलों में उतरना आज उचित नहीं है। मौज-शौक के पीछे विशेष खर्च हो सकता है। यात्रा का योग है।

मीन:

आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारीवर्ग को रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। मन संयमित रखें
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट(देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.