अहमदाबाद;
गुजरात मे पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने आज राजकोट में दावा किया कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से इस्तीफा ले लिया गया है और अगले 10 दिन में किसी पाटीदार या क्षत्रिय ही राज्य के मुख्यमंत्री पद को संभालेगा।
साबरकांठा जिले में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए मुख्यमंत्री रूपाणी से जब मीडिया ने सवाल किए तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बाबत कोई जानकारी नहीं है।
उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा है कि यह सब अफवाह है। जबकि सुनने में आया है कि नितिन पटेल अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली चले गए हैं।
हार्दिक पटेल ने अपने दावे में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में दो व्यक्तियों प्रदीप सिंह जडेजा,वटवा सीट से विधायक और भीकू भाई दलसाणीया जो गुजरात भाजपा के संगठन महामंत्री रह चुके हैं, संघ के विश्वस्त माने जाते हैं के नाम लिए है।
विजय रूपाणी 2017 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने--
रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 में रंगून में हुआ था। 1971 में विजय रूपाणी पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और फिर जनसंघ में शामिल हुए। वे 2006 से 2012 तक राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। 2014 में रूपाणी पहली बार राजकोट वेस्ट सीट से विधायक बने, आनंदीबेन पटेल के मंत्रिमंडल में वे कैबिनेट मंत्री बने। फरवरी 2016 में उन्हें गुजरात भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया। अगस्त 2016 में वे पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने।
वहीं, 2017 में उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया।
हार्दिक पटेल का दावा- रूपाणी से इस्तीफा ले लिया गया, 10 दिन में कोई पाटीदार बनेगा गुजरात का मुख्यमंत्री कौन होगा ,यह अभी सही साबित होता है या नही,यह तो समय पर निर्भर है। परन्तु इतना तय है कि बीजेपी हाईकमान अनेक राज्यो के मुख्यमंत्री बदलेंगे।
एक टिप्पणी भेजें