6 जून,2018 राशिफल
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट देहरादून उत्तराखंड
बुधवार को चंद्रमा पर रहेगी गुरु की दृष्टि, 5 राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
मेष - कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। पार्टनर आपके प्रति संवेदनशील रहेगा। उसकी बातों में छुपे इशारे समझें। ऑफिस या बिजनेस में नई पहल करने का समय है। अपने कामकाज में नया प्रयोग करने में आप सफल हो सकते हैं। दिन आपके लिए ठीक है। आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है। किए गए कामों का पूरा नतीजा भी मिल सकता है। कामकाज में तेजी आ सकती है। अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। मन चंचल रहेगा। आप थोड़े रोमांटिक हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। साझेदार से फायदा भी होगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी के काम भी पूरे हो सकते हैं। पुराने काम समय से पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिल सकता है। कानूनी मामले निपट सकते हैं।
क्या करें - किसी भी मंदिर के पुजारी को तिलक लगा कर प्रणाम करें।
वृष - बिजनेस में आपको किस्मत का साथ मिल जाएगा, लेकिन किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। जो सपने आपने देखे थे, वो पूरे हो सकते हैं। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है। प्रेमी जोड़े सुख और प्रेम से दिन बिताएंगे। लाइफ पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। उधार दिया गया पैसा आपको मिल सकता है। ऑफिस और बिजनेस में आपके लिए गए फैसले बड़ा फायदा देने वाले होंगे।
क्या करें - कुमकुम से ऑफिस या घर के बाहर स्वस्तिक बनाएं।
मिथुन - काम में मन लगेगा। धन लाभ भी हो सकता है। खुद के लिए समय निकाल पाएंगे। वाणी पर संयम रखें। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके लिए दिन खास रहेगा। कुछ ऐसी बातें या चीजें आपके सामने आ सकती हैं, जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। किसी कठिन मामले को सुलझाने के लिए अच्छा दिन है। अपनी समझदारी का इस्तेमाल करें। चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में हैं। कार्यक्षेत्र में जान-पहचान के लोग मददगार रहेंगे। आज दूसरों की जितनी मदद करेंगे, आपके काम उतनी ही आसानी से पूरे हो जाएंगे। नया सौदा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दिन शुभ रहेगा। कोई बीमारी भी ठीक हो जाएगी। किस्मत का साथ और रुका हुआ पैसा मिलने सकता है।
क्या न करें - पिंक या लाल रूमाल यूज न करें।
कर्क - अचानक धन हानि के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोग नहीं मिलेगा। सावधान रहें। मनोरंजन के बनाए प्लान फेल हो सकते हैं। पैसों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। कहीं से आपको कुछ निवेश की सलाह भी मिल सकती है। सावधान रहें। पार्टनर आपकी भावनाओं को हर्ट कर सकता है। कोई नया काम शुरू करने से पहले पूरी सावधानी रखें। कहीं पर पैसा न फंसाए तो ही अच्छा है। कुछ भी काम करने से पहले थोड़ा सावधान जरूर रहें। परेशानियां आपको बिजी रखेगी।
क्या करें - छोटे बच्चे को चॉकलेट खिलाएं।
सिंह - किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा मिलेगा। नया काम शुरू करने के बजाए, पुराना काम समेटने पर ज्यादा ध्यान दें। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है। आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है। कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। पूरी मेहनत करने पर मजा आएगा। आज आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी।
क्या करें - शिवलिंग पर सफेद फूल चढ़ाएं।
कन्या - आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। नकारात्मक विचारों और ऐसे माहौल से दूर रहने की कोशिश करेंगे। आप सफल हो जाएंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे। आज कन्या राशि के लोग पार्टनर की सेहत पर ध्यान दें। लाइफ पार्टनर पर अपनी भावनाएं जबरदस्ती न थोपें। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी।
क्या करें - घर या ऑफिस की टेबल पर लाल फूल रखें।
तुला - बिजनेस में नए संबंध बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा। किसी बात के बारे में जब तक कोई स्थिति पूरी तरह साफ न हो जाए या आपको सारी बात पता न चल जाए, तब तक आप कोई फैसला न करें। कोई व्यक्ति आज आप से कोई गलत काम करने की मदद भी ले सकता है। आपको ऐसे कामों के लिए कोई उकसा भी सकता है। इसे लेकर हल्का विवाद भी होने की संभावना है। कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ भी ज्यादा हो सकती है। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। मानसिक और शारीरिक थकान से परेशानी हो सकती है।
क्या करें और क्या नहीं - झूठ न बोलें, अगर मजबूरी में बोलना पड़े तो गणेश में मंदिर में नारियल दान दें।
वृश्चिक - आज आप सावधान रहें। चोट और एक्सीडेंट के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी काम से अचानक भाग-दौड़ भी हो सकती है। आपकी सोच में जिद शामिल रहेगी। इससे आपको कहीं न कहीं नुकसान भी हो सकता है। पैसों की कमी भी आपको महसूस हो सकती है। कोई भी नया काम करने से बचना होगा। आपको सावधान रहना होगा। निवेश करने के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन जैसा महसूस होगा। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
क्या नहीं करें - अपने से निचले वर्ग के कर्मचारी या मजदूर से विवाद न करें।
धनु - बिजनेस में फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पार्टनर से सहयोग और धन लाभ होगा। लव प्रपोजल के लिए दिन अच्छा है। पुरानी टेंशन खत्म हो जाएगी। खुद पर ध्यान देंगे। नए कपड़े खरीद सकते हैं। आपकी सक्रियता का स्तर बढ़ सकता है। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। दिमाग में कई तरह के आइडिया भी आ सकते हैं। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिल सकते हैं। विपरीत लिंग वाले लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। इनकम और खर्चो के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। दोस्तों से मदद मिलती रहेगी।
क्या करें - किसी कांटेदार पौधे में तांबे के बर्तन से पानी डालें।
मकर - काम ज्यादा रहेगा। आप धैर्य रखें। दिन अनुकूल और अच्छे परिणाम वाला है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। धन लाभ होने के योग हैं। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। परिवार के बारे में अचानक कोई गोपनीय बात पता चल सकती है। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। आप खुश हो जाएंगे। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।
क्या करें - माता जी के मंदिर में पीली सरसों चढ़ाएं।
कुंभ - अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। दोस्तों से आपको फायदा होगा। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। इससे रिश्ता मजबूत बनेगा। किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। व्यवहारकुशलता और सहनशक्ति से काम लेंगे तो ज्यादातर मामले खुद ही सुलझ जाएंगे।
क्या करें - माता जी के मंदिर में गुग्गल चढ़ाएं।
मीन - कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। आपकी मन:स्थिति कुछ अजीब रहेगी। किसी काम या अपनी बात को जबरदस्ती पूरा करवाने की कोशिश न करें। आपके बहुत से काम अटक सकते हैं। आज कोई जरूरी काम अधूरा रह सकता है। काम न होने पर चिड़चिड़ापन रहेगा। विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर सख्ती से नियंत्रण रखें। जिम्मेदारियों और कुछ देनदारियाें के कारण भी आप परेशान हो सकते हैं। थकावट महसूस होगी। खर्चा बढ़ सकता है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। एसिडिटी या अपच की समस्या भी हो सकती है।
क्या करें - किसी अनाथ या अपंग को 5 बादाम खिलाएं
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून उत्तराखंड
9690551777
.png)
एक टिप्पणी भेजें