Halloween party ideas 2015

[ आज का  राशिफल  बुधवार  20 जून 2018  आपकी राशि में धन लाभ की कितनी है संभावना
आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट  देहरादून उत्तराखंड

  

मेष:

आज सभी आवश्यक कार्य निपटा लें। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से खर्चा बढ़ सकता है।

वृषभ:

कला व साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। सायंकाल से रात्रि तक शुभ कार्य में खर्चा हो सकता है, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन:

सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, आज समाप्त हो जाएगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिलेगा।

कर्क:

आज नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति की स्थिति रहेगी। बड़े बुजुर्ग कार्यक्षेत्र में हरेक प्रकार की मदद करेंगे। खर्चों में कटौती करें नहीं तो कष्ट उठाना पड़ सकता है।

सिंह:

पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट हो सकती है। साहस व धैर्य से काम लेना होगा, किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेनदारियां वापिस आने का समय है।

कन्या:

राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को निरन्तर परिश्रम की आवश्यकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। सायंकाल के समय व्यापार में कुछ की आशा बंधेगी, जिसका आपको आगे चलकर अत्यन्त फायदा होगा।

तुला:

कोर्ट-कचहरी जैसे मामलों में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से आप आनन्दित होंगे। समाज में सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक:

आज जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे। कोई युवा व्यक्ति सामने आकर आपकी मदद कर सकता है।

धनु:

आज आपको संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए-नए खर्चे निकल कर सामने आएंगे। कोई झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, व्यवसाय में लाभ होगा।

मकर:

राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है। व्यर्थ व्यय से बचें।

कुंभ:

लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों में दौड़ धूप रहेगी। सायंकाल के समय कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा।

मीन:

आज आप अपने प्रतिद्वंदियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में भी आपके प्रति प्रेम व आदर की भावन बढ़ेगी। रात्रि के समय किसी मंगल कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होग

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद भट्ट (देव जी भट्ट) निवास पाली बागी निकट बागेश्वर महादेव मन्दिर भोगपूर रानीपोखरी देहरादून  उत्तराखंड

9690551777

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.