नैनीताल;
पंकज सक्सेना
कल , नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में बूढा पहाड नामक स्थान पर सड़क से 15 फिट नीचे खाई में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था, जिसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे तथा गले में कपडे की रस्सी एवं गमछा से गला दबाकर हत्या की गई थी।
शव को देखने पर हत्या की आशंका से कोतवाली मल्लीताल में मु0अ0सं0-14/2018 धारा-302 भा.द.वि. पंजीकृत किया गया। प्रथम प्रयासो से दि015.05.2018 को ही अज्ञात शव की शिनाख्त मनोज चौधरी, पुत्र-जहेन्द्र चौधरी, नि0-टांडा अमरपुर, थाना-बिलारी, जिला-मुरादाबाद के रूप मे हुई। मृतक के पिता जहेन्द्र पाल सिंह द्वारा एक लिखित दि0-15.05.2018 को थाना मल्लीताल में दी गयी जिसमें उन्होने अपने छोटे पुत्र रवि चौधरी तथा सास विनोद देवी व अन्य ससुराल वालो पर मृतक की हत्या में शामिल होने के आरोप लगाये गये थे। श्रीमान एसएसपी महोदय के आदेशानुसार घटना के शीघ्र खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल श्री विपिन चन्द्र पंत व एस.ओ.जी. प्रभारी श्री दिनेश पंत के नेतृत्व में टीमे गठित की गयी। दि0-25/26 मई 2018 की रात्रि को थाना मल्लीताल की पुलिस टीम व एस.ओ.जी. टीम की मदद से नामजद अभियुक्तो में से मुख्य अभियुक्त मृतक का भाई रवि चौधरी, पुत्र-जहेन्द्र पाल सिंह निवासी-उपरोक्त को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में अभि0 द्वारा हत्या का कारण जमीन व पैसो के मालिकाना हक को लेकर बडे भाई मनोज को दि0-09.05.2018 की रात्रि में मृतक मनोज से जमीन व पैसो के मालिकाना हक में फैसला करने के उद्देश्य से मनोज को लेकर रवि अपने साथ अन्य साथियो संजीव, पुत्र-नेत्र पाल सिंह व अनुज, पुत्र-सुखवीर सिंह निवासीगण- टांडा, अमरपुर, थाना-बिलारी जनपद-मुरादाबाद व अपनी सास विनोद देवी, पत्नी-स्व0 राजेन्द्र चौधरी, निवासी-धरमपुर कला थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद की मदद से चंदौसी बियर बार के सामने से नैनीताल की ओर एक बुलेरो गाडी में लेकर आये थे। कालाढूंगी-नैनीताल रोड़ बूढापहाड के पास बुलेरो गाडी में ही मनोज के हाथ पैर बांधकर व गला घोटकर हत्या कर दी गयी व शव को पहाडी से लगभग 15 फिट नीचे फेंक दिया उक्त घटना में रवि, संजीव, अनुज, अज्ञात बुलेरो चालक व अभियुक्त रवि की सास विनोद देवी भी मृतक मनोज की हत्या करने के सहयोग में प्रकाश में आये है। मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल द्वारा उक्त हत्याकाण्ड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 2500 रु0 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में सम्मिलित अधि0/कर्म0 गणो के नामः-
1 SHO श्री बिपिन चन्द्र पंत (PS MTL) 2. SI दिनेश पंत (SOG NTL)
3. SI दीपक बिष्ट (PS MTL) 4. SI पूरन सिंह मर्तोलिया (PS MTL)
5. LSI भावना बिष्ट (PS MTL) 6. कानि0 792 ना0पु0 मनोज जोशी(PS MTL)
7. कानि0 रियाज अख्तर (SOG NTL) 8. कानि0 कुन्दन कठायत (SOG NTL)
9. कानि0 अनिल गिरी (SOG NTL)10. कानि0 गुणवन्त (SOG NTL)
एक टिप्पणी भेजें